ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
जरूर पढ़े
Aprilia का सबसे सस्ता स्कूटर मई में होगा लॉन्च
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2019 5:52:39 PM
Aprilia का सबसे सस्ता स्कूटर मई में होगा लॉन्च

 पटनानिखिल कुमार

पटना। भारत में पियागो द्वारा Aprilia storm125 नाम का स्कूटर मई में लांच होने वाला है। यह स्कूटर इस कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता स्कूटर होगा। इस स्कूटर को सबसे पहले 2018 के ऑटो एक्सपो में देखा गया था। तब से ही इसकी चर्चा जोरों पर थी। इस स्कूटर का इंतजार ऑटोमोबाइल की दुनिया में बेसब्री से हो रहा था।
 
 Aprilia कि यह स्कूटर खासकर के युवाओं को ध्यान में रखकर के बनाया गया है। इसी कारण से इसका लुक काफी स्पोर्टी बनाया गया है। इस स्कूटर में आपको रंगो के तीन ऑप्शन मिलेंगे। इस स्कूटर में अनेक तरह के फीचर्स उपलब्ध है। इसमें आपको 12 इंच का लाइव व्हील, बड़ी विंडस्क्रीन और 7 लीटर की कैपेसिटी का टैंक भी  दिया गया है।
 
 इस स्कूटर का जो सबसे आकर्षक फीचर है वह है इसका कनेक्टिविटी फीचर। इस स्कूटर के साथ ही आपको एक कनेक्टिविटी एप मिलेगा। जिसकी मदद से आप अपने स्कूटर की सभी महत्वपूर्ण जानकारी अपने मोबाइल द्वारा एक्सेस कर सकेंगे। इस एप से आप अपने स्कूटर की सर्विसिंग बुकिंग, सर्विस स्टेशन ढूंढना, पेट्रोल पंप  ढूंढना आदि जैसे जरूरी कामों को कर पाएंगे। इसमें एक बहुत ही महत्वपूर्ण पिक्चर्स दिया गया। इसमें एक पैनिक बटन दिया गया है। जिसका इस्तेमाल आप इमरजेंसी सिचुएशन में कर सकेंगे।
 
 इसमें 124.49 सीसी, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया। यह इंजन 7250 rpm  पर 9.6 बीएचपी का पावर और 6550 आरपीएम पर 9.9 Nm  टॉर्क जनरेट करता है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत ₹65000 होगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS