ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
जरूर पढ़े
मुट्ठीभर भीगे चने दूर करेंगे यूरीन प्रॉब्लम, और भी हैं इनसे कई फायदे
By Deshwani | Publish Date: 1/10/2018 5:19:51 PM
मुट्ठीभर भीगे चने दूर करेंगे यूरीन प्रॉब्लम, और भी हैं इनसे कई फायदे

काले चने, बादाम जैसे महंगे ड्राइफ्रूट्स से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मिनरल, विटामिन और आयरन भरपूर मात्रा में होता है जो प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मददगार है। सुबह खाली पेट भीगे हुए चने खाने से कई तरह की हेल्थ प्रॉबल्मस से छुटकारा पाना आसान हो जाता है। जानें किस तरीके से खाएं भीगे हुए चने। 

 
मुट्ठी भर चने तो मिट्टी या चीनी के बर्तन में डालकर भिगोएं। रात भर इन्हें इसी तरह रखें और सुबह खाली इन्हें पानी से निकाल कर चबा-चबा कर खाएं। 
 
 
1. कब्ज से राहत: भीगे हुए चने में ढेर सारे फाइबर्स होते हैं जो पाचन क्रिया दुरुस्त करके पेट साफ करने में मददगार है। इसे खाने से कब्ज जैसी परेशानी आसानी से दूर हो जाती है।
 
 
2. भरपूर एनर्जी: यह एनर्जी का बहुत अच्छा स्त्रोत है। रोजाना इसका सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होने लगती है। 
 
 
3. मर्दानगी बढ़ाए: वैसे तो भीगे चने कोई भी खा सकता है लेकिन पुरुषों के लिए यह ज्यादा फायदेमंद हैं। 1 चम्मच शक्कर के साथ मुट्ठी भर भीगे चने खाने से मर्दानगी संबंधी कमजोरी दूर होती है। 
 
 
4. फर्टिलिटी में सुधार: सुबह भीगे हुुए चने के साथ शहद का सेवन करने से फर्टिलिटी में सुधार होता है। 
 
 
5. यूरिन प्रॉब्लम दूर: बार-बार यूरिन जाने की परेशानी होती है तो भीगे चने के साथ गुड़ का सेवन करने से फायदा मिलता है। 
 
 
6. वजन बढ़ाए: बॉडी मास में सुधार लाना चाहते हैं तो भीगे चने का सेवन बेस्ट है। इसे रोजाना खाने से मसल्स स्ट्रांग होने लगती हैं। 
 
 
7. किडनी की बीमारियां दूर: जिन लोगों को किडनी से जुड़ी परेशानियां है उनके लिए चने का सेवन बहुत फायदेमंद है। चने किडनी से एकस्ट्रा साल्ट निकालने में मददगार है। जिससे किडनी स्वस्थ रहती है। 
 
 
8. सर्दी-जुकाम से बचाव: इसे खाने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है जिससे सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी परेशानियों से बचाव रहती है।
 
 
9. स्वस्थ दिल: कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी भीगे चने बहुत लाभकारी हैं। इसका सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। 
 
 
10. डायबिटीज कंट्रोल: रोजाना भीगे चने खाने से मोटाबॉलिज्म स्ट्रॉग होना शुरू हो जाता है। जिससे डायबिटीज कंट्रोल रहती है। 
 
 
11. एनिमिया से राहत: आयरन की कमी दूर करने के लिए काले चने बेस्ट हैं। इससे ब्लड नेचुरल तरीके से साफ भी होने लगता है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS