ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
जरूर पढ़े
मानसून में आपका भी होता है नाक बंद तो इन घरेलू नुस्खों से तुरंत पाएं राहत
By Deshwani | Publish Date: 16/7/2018 5:52:16 PM
मानसून में आपका भी होता है नाक बंद तो इन घरेलू नुस्खों से तुरंत पाएं राहत

 मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-जुकाम होना आम सी बात है। नाक बंद होने के कारण सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। कई बार तो जुकाम के कारण घुटन सी भी महसुस होती है। इसके साथ ही बंद नाक के कारण सिर में दर्द भी होने लगता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए ज्यादातर लोग दवाइयों का इस्तेमाल करते हैं। मगर छोटी-छोटी समस्याओं के लिए दवाएं खाना ठीक नहीं है। बंद नाक से छुटकारा पाने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।  

 
बंद नाक को खोलने के लिए सेब के सिरके का नुस्खा बहुत कारगार है। 1 गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच शहद और 2 चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीएं। 2 दिनों तक इस नुस्खों को मिलाकर पीने से बंद नाक खुलने लगेगा। 
 
 
 
1 चम्मच नींबू के रस में कुछ बूंदे शहद मिलाकर रोजाना सुबह-शाम पीएं। लगातार इस मिश्रण को पीने से जुकाम दूर हो जाएगा।  
 
 
 
नारियल तेल भी बंद नाक खोलने में किसी औषधि से कम नहीं। नारियल के तेल को उंगलियों में लगाकर नाक में डालें। मगर ध्यान रहे कि नारियल का तेल पिघला हुआ हो। आप चाहे तो नारियल तेल में कपूर डालकर भी सूंघ भी सकते हैं। 
 
 
 
जुकाम से राहत पाने के लिए कलौंजी भी फायदेमंद है। कलौंजी के बीजों को तवे पर सेक लें। फिर इसको कपड़े में लपेट सूंघें। इसके अलावा कलौंजी और जैतून को बराबर मात्रा में मिलाकर लें सकते हैं। 
 
 
जायफल से भी जुकाम से दूर किया जा सकता है। जायफल को पीस लें। फिर 1 गिलास दूध में 1 चुटकी जायफल मिलाकर पीस लें। 
 
 
 
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह शरीर के कई रोगों को दूर करने में मदद करता है। जुकाम और खांसी को ठीक करने के लिए 200 मि.ली. पानी में 10 ग्राम अदरक मिलाकर तब तक उबालें जब तक इसका एक चौथाई हिस्सा न रह जाएं। फिर इसे 1 कप चीनी वाले दूध में मिला कर सुबह-शाम सेवन करें।
 
 
हल्दी में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण जुकाम को ठीक करने के काम करते हैं। 1 गिलास दूध में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं। 
 
 
बंद नाक को खोलने में आपका खानपान भी अहम भूमिका निभाता है। यदि आप कुछ चटपटा खाने के शौकीन हैं तो गरम-गरम टमाटर सुप बनाकर पीएं। इस सूप में लहसुन, नींबू का रस और नमक मिलाकर पिएं। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS