जरूर पढ़े
इस समय रोज खाइए 2 खीरे, कुछ दिन में ही दिखाई देगा असर
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2018 3:10:52 PMनई दिल्ली । तेज गर्मी के साथ कड़ी धूप शुरू हो गई है। ऐसे में आपके शरीर को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। शरीर में पानी की कमी न हो इसके लिए आप थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहते हैं। लेकिन इस मौसम में कुछ फलों और सब्जियों का सेवन आपके शरीर के लिए लाभकारी रहेगा। इनमें पानी भी भरपूर मात्रा में होता है। ऐसी सब्जियों में से खीरा भी एक है। गर्मियों में इसका सेवन आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। खीरे में प्रचुर मात्रा में पानी पाए जाने के कारण आपके शरीर में शीतलता बनी रहती है। इसमें विटामिन्स की भरमार होती है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
पाचन तंत्र को सही रखे
खीरे में पाया जाने वाला पानी और फाइबर हमारे शरीर की पाचन क्रिया को सही बनाता है। अगर आप गैस, कब्ज या पेट में जलन से परेशान रहते हैं, तो एक ग्लास खीरे के जूस से आपको राहत मिल सकती है।
डिहाइड्रेशन से बचाए
खीरा को ब्रेड में डालकर उसका सैंडविच बनाकर भी खा सकते हैं। कई लोग फल खाने से ज्यादा जूस पीना पसंद करते हैं। अगर आपको भी फल खाना पसंद नहीं है, तो आप इसका जूस निकालकर भी पी सकते हैं। जूस पीने से भी आपको इसके पोषक गुणों का फायदा मिल जाएगा। खीरा आपके शरीर के लिए किस तरह से फायदेमंद है। खीरे में 95 फीसदी पानी होता है, जो हमें डिहाइड्रेशन से बचाता है।