ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
जरूर पढ़े
सिर्फ कमजोरी ही नहीं, हाथ कांपने के पीछे हो सकते है ये कारण
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2018 7:29:04 PM
सिर्फ कमजोरी ही नहीं, हाथ कांपने के पीछे हो सकते है ये कारण

 खानपान की गलत आदतों की वजह से आजकल हर व्यक्ति कोई न कोई हेल्थ प्रॉब्लम से ग्रस्त है। वही, हर बीमारी के कुछ शुरुआती लक्षण होते है जिन्हें हम अक्सर इग्नोर कर देते है जैसे कि हाथ-पैर कांपना। हाथ-पैर कांपने का कारण ज्यादातर लोग कमजोरी मानते है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं। हाथ कांपने के और भी कई कारण हो सकते है। आज हम आपको इसके पीछे के कारण बताते है। अगर आपको भी यह समस्या लगातार हो रही है तो एक बार डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

 
हाथ कांपना डायबिटीज का लक्षण भी हो सकता है। दरअसल, जब शरीर में शुगर कम होने लगती है तो स्ट्रेस बढ़ जाता है। इससे हाथ कांपने लगे है। ऐसे में एक बार शुगर टेस्ट जरूर करें। 
 
शरीर में खून की कमी होने पर भी हाथ कांपने लगते है। एनीमिया से शरीर में कमजोरी आने लगती है। अपनी डाइट का खास ख्याल रखें और ब्लड टेस्ट करवाएं। 
 
हाथ कांपने का कारण ब्लड प्रेशर सामान्य न होना भी है। बीपी बढ़ने या कम होने पर हाथ कांपने लगते है। अगर लगातार आपको ब्लड प्रैशर की प्रॉब्लम हो रही है तो एक बार डॉक्टरी जांच जरूर करवाएं। 
 
शरीर में मौजूद कॉर्टिसोल हॉर्मोंन के बढ़ने पर तनाव बढ़ जाता है, जिससे हाथ कांपना, चिड़चिड़ापन, बातों को भूलना आदि की समस्या होने लगती है। 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS