ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
जरूर पढ़े
बॉडी के इन हिस्सों पर तिल बताते हैं खूबसूरती की अलग-अलग खूबियां
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2018 6:56:51 PM
बॉडी के इन हिस्सों पर तिल बताते हैं खूबसूरती की अलग-अलग खूबियां

हर किसी के शरीर पर तिल होते हैं। जहां कुछ लोग इसे लक्की समझते हैं, वहीं किसी की खूबसूरती तिल से खराब हो जाती है। तिल को लेकर लोगों में अलग-अलग तरह के विचार हैं। कुछ लोगों का मानना है कि शरीर के अलग-अलग हिस्से पर तिल होना व्यक्ति की पर्सनेलिटी के कई राज खोलता है। जिससे आप उस इंसान की खूबियों या फिर खामियों के बारे में पता लगा सकते हैं। 

 
 
जिन लोगों के नाक पर तिल होता है, उनके बारे में कहा जाता है कि ऐसे लोगों हाजिर जवाब होते हैं। किसी भी बात पर वह बिना देर किए अपनी प्रतिक्रिया दे देते हैं। इन लोगों कि हाजिर जवाबी का भी कोई मुकाबला नहीं कर सकता। ऐसे लोग आशिक मिजाज होने के साथ-साथ फैशनेबल कपड़े पहनने के भी बहुत शौकिन होते हैं। 
 
 
 
ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत जल्दी कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ते हैं। माथे पर तिल इनकी सफलता का प्रतीक माना जाता है। इन लोगों का जिंदगी जीने का अंदाज दूसरों से इन्हें अलग करता है। ऐसे लोग अकेले नहीं बल्कि ज्यादा लोगों के बीच रहना पसंद करते हैं। 
 
 
 
जिन लोगों के कंधे पर तिल होता है वह अपनी लाइफ में एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं। स्वभाव से शांत यह लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं। इसके अलावा इन लोगों को बदलाव भी पसंद होते हैं।
 
 
 
जिस लोगों खासकर लड़कियों के गाल पर तिल होता है, वह खुले विचार वाले होते हैं। वह रीति-रिवाज,परंपरा और मान्यताओं में बंध कर रहना पसंद नहीं करते। 
 
 
 
जिन लोगों के पैरों पर तिल होता है, उन्हें घूमने का बहुत शौक होता है। उनके मन में पूरी दुनिया घूमने की चाहत होती है। अपने शौक को पूरा करने के लिए वह कोई मौका छोड़ना नहीं चाहते। इसके अलावा यह एंडवेंचर के भी बहुत शौकिन होते हैं। हथेली पर तिल होना धन संपदा का सूचक होता है। यह बहुत खर्चीले भी होते हैं। मंहगी चीजें इनका ध्यान अपनी और खींचती है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS