ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
जरूर पढ़े
रोजाना खाएं 1 कटोरी दही, फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप
By Deshwani | Publish Date: 4/4/2018 8:00:20 PM
रोजाना खाएं 1 कटोरी दही, फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप

 नई दिल्ली। दही का सेवन स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद रहता है. सुपर फूड कहे जाने वाले दही का सेवन यदि आप लंच में करते हैं तो यह बहुत फायदेमंद रहता है। दूध के मुकाबले दही जल्दी पच जाता है. जिससे लोगों को पेट की परेशानियां, जैसे अपच, कब्ज, गैस आदि बीमारियों से निजात मिलती हैं। इसमें पाचन को अच्छा करने वाले गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं. साथ ही इसमें हाई क्वालिटी प्रोटीन भी पाया जाता है। आगे पढ़िए दही से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से।

 
दही का नियमित सेवन शरीर के लिए अमृत के समान माना गया है। और पाचन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। पाचन क्रिया सही नहीं होने के कारण आप बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। इसलिए यह खून की कमी और कमजोरी दूर करता है। इसका सेवन पेट में होने वाले इन्फेक्शन से भी बचाता है। साथ ही जिन लोगों को भूख कम लगती है यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है।
 
दही की मलाई को मुंह के छालों पर दिन में 2-3 बार लगाने से छालों की परेशानी में राहत मिलती है। दही और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करने से भी मुंह के छाले दूर हो जाते हैं। यदि आपके पास शहद उपलब्ध नहीं है तो खाली दही भी सही रहेगा।
 
हर रोज खाने में दही को शामिल करने से आपका दिल मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से बचाव करेगा। क्योंकि कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा रक्त प्रवाह को प्रभावित करती है और व्यक्ति को हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा हो जाता है। ऐसे में फैट मुक्त दही रक्त में बनने वाले कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है और ब्लड प्रेशर की समस्या से भी दूर रखता है. दही खाने से हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दे की बीमारियां नहीं होती।
 
दही का सेवन दांतों और हड्डियों के लिए भी अच्छा बताया गया है। यूं तो शरीर के लिए सभी डेयरी उत्पाद अच्छे बताए गए हैं लेकिन दही के अंदर प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाले कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है।
 
दही के सेवन से शरीर की फालतू चर्बी को हटाया जा सकता है, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम शरीर को फूलने से रोकता है। इसलिए डॉक्टर भी मोटापे से ग्रस्त लोगों को खासतौर पर दही का सेवन करने की सलाह देते हैं।
 
बालों को सुंदर, मुलायम और आकर्षक बनाने के लिए दही या छाछ से बालों को धोने से फायदा मिलेगा। इसके लिए नहाने से पहले बालों में दही से अच्छी मालिश करनी चाहिए. कुछ समय बाद बालों को धोने से खुश्की या रूसी दूर हो जाती है।
 
गर्मी के मौसम में लू लगना और शरीर में पानी की कमी होना बहुत आम बात होती है। इसलिए गर्मियों में बाहर जाने से पहले और बाहर से आने के बाद एक गिलास छाछ में भुने हुए जीरे का पाउडर और तोड़ा सा कला नमक डाल कर पीएं। इससे लू आपको छू भी नही पाएगी और आपकी बॉडी हीट (शरीर की गर्मी ) भी कम होगी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS