ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
जरूर पढ़े
खजूर खाइये तनदुरुस्त रहिये
By Deshwani | Publish Date: 20/3/2018 4:55:50 PM
खजूर खाइये तनदुरुस्त रहिये

सर्दी हो या गर्मी डाक्टर खजूर खाने की सलाह देते हैं। इसमें मौजूद सेहतमंद तेल हमारे इम्यून सिस्टम के साथ-साथ दिल को भी स्वस्थ रखते हैं। कहते हैं इलाज से बचाव बेहतर। अगर शरीर की जरूरत के हिसाब से खुद ही उपचार कर लिया जाए, वह भी बिना साइट इफेक्ट के तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। खजूर एक ऐसा ही नट्स है जिसके बहुत सारे फायदे हैं। खजूर कोलेस्ट्राल फ्री होता है। इसमें वसा बहुत ही कम मात्रा में होता है। खजूर में विटामिन्स और मिनरल्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

 

खजूर प्रोटीन, फाइबर, विटामिन बी-वन, बी-टू, बी-थ्री और बी-फाइव का बेहतर स्रोत है। इसमें विटामिन ए-1 और सी भी मौजूद होता है। इसमें मौजूद फाइबर और विभिन्न तरह का एमिनो एसिड पाचन क्रिया दुरूस्त रखता है। भागदौड़ भरी जिंदगी अक्सर हमें थका देती है। ऐसे में खजूर बढ़िया एनर्जी बूस्टर है। इसमें मौजूद प्राकृतिक शुगर जैसे ग्लूकोज सुक्रोज और फ्रूकटोज तुरंत एनर्जी देने का काम करते हैं। खजूर के और भी बेहतर फायदे के लिए इसे दूध में मिलाकर ले सकते हैं। यह स्वादिष्ट स्नैक्स है। जो लोग स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा जागरूक होते हैं, उनके लिए खजूर बढ़िया विकल्प हैं। इसमें कैलरी की मात्रा बहुत कम होती है।

 

खजूर नर्वस सिस्टम को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें पोटाशियम प्रचुर मात्रा में होता है और सोडियम की मात्रा काफी कम होती है। शोध में यह भी बात सामने आई है कि पोटाशियम स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्राल स्तर कम करने में भी खजूर मददगार है। हालांकि डायबिटीज के रोगियों को खजूर से दूर रहना चाहिए।

 

एनिमिया ने हमारे देश में पांव पसारना शुरू कर दिया है ऐसे में खजूर का सेवन बेहद फायदेमंद है। इसमें उच्च मात्रा में आयरन होता है, जो एनिमिया से लड़ने में मदद करता है। एनिमिया के मरीजों को प्रचुर मात्रा में खजूर खाना चाहिए। कब्ज से परेशान लोग इसका सेवन कर कब्ज से छुटकारा पा सकते हैं। ज्यादा फायदे के लिए खजूर को रात में पानी में भिगो दें और सुबह गुनगुने पानी के साथ खा लें।

 

मोटापे से परेशान लोग खजूर का सेवन सीमित मात्रा में करें। खजूर वजन बढ़ाने में मदद करता है। जो लोग बहुत ज्यादा पतले हैं उनके लिए खजूर फायदेमंद है। खजूर शरीर में जहरीला प्रभाव कम करने में भी मदद करता है। साथ ही एबडामिनल कैंसर से भी बचाता है और इसे ठीक करने में भी कारगर है। नजर कमजोर है तो खजूर का इस्तेमाल कीजिए। यह आई साइट मजबूत करता है। नाइट ब्लाइंडनेस (रतौंधी) जैसी परेशानी से भी निजात दिलाने में खजूर मददगार है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS