ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
जरूर पढ़े
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने हाई स्कूल सिलेबस से हटाया एलिमेंटरी गणित
By Deshwani | Publish Date: 9/3/2018 5:31:59 PM
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने हाई स्कूल सिलेबस से हटाया एलिमेंटरी गणित

उत्तर प्रदेश बोर्ड ने हाल ही में हाई स्‍कूल के छात्रों के लिए नया सिलेबस जारी किया है। नए पाठ्यक्रम के अनुसार, 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए पाठ्यक्रम से एलिमेंटरी गणित को हटा दिया गया है। यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप इसमें बदलाव लाया गया है। इससे पहले, छात्रों को गणित, एलिमेंटरी गणित और होम साइंस (केवल लड़कियों के लिए) में से चयन करना होता था। पहले गणित और एलिमेंटरी गणित दोनों के लिए, 70 अंक थ्योरी और प्रैक्टिकल और इंटरनल मूल्यांकन के लिए 30 अंक आवंटित किए गए थे।

 
 
 
गणित की तुलना में एलिमेंटरी गणित को आसान माना जाता है। गणित के पाठ्यक्रम में रेखागणित, त्रिकोणमिति और लॉगरिथम शामिल थे। नए पाठ्यक्रम में अब निम्नलिखित विषय शामिल हैं - संख्या प्रणाली, बीजगणित, समन्वय ज्यामिति, ज्यामिति, मानकीकरण और आंकड़े।
 
इससे पहले जिन छात्रों को इंटरमीडिएट में विज्ञान लेने की इच्छा थी उन्हें गणित और अन्य विद्यार्थियों को एलिमेंटरी गणित के लिए चुना जाता था। लड़कियों को अभी भी गणित और होम साइंस के बीच चयन करने का विकल्प होगा।
 
 
नए पाठ्यक्रम को नए शैक्षणिक सत्र के लिए लागू किया जाएगा, जो अप्रैल 2018 में शुरू होगा. 2017-18 सत्र में एलिमेंटरी गणित का चयन करने वाले छात्रों को 2019 की बोर्ड परीक्षाओं के दौरान एलिमेंटरी गणित के लिए एग्‍जाम देने की अनुमति दी जाएगी। 2020 के बाद से एलिमेंटरी गणित के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS