ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
जरूर पढ़े
राष्ट्रीय राजधानी में कल घना कोहरा छाये रहने की संभावना
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2020 8:35:16 PM
राष्ट्रीय राजधानी में कल घना कोहरा छाये रहने की संभावना

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। तापमान 11 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। मुंबई में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे । कहीं-कहीं हल्‍की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान 23 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगाचेन्नई में आमतौर पर आसमान साफ ​​रहने की संभावना है और तापमान 22 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। कोलकाता में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। तापमान 16 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।





केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्‍मीर के जम्‍मू में आसमान साफ रहेगा और न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। श्रीनगर में आसमान साफ रहने के साथ ही शाम या रात को बादल छाए रह सकते है। न्‍यूनतम तापमान शून्‍य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे और अधिकतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। लेह में, आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्‍यूनतम तापमान शून्‍य से ग्यारह डिग्री सेल्सियस से नीचे और अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। गिलगित में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान 1 और 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।।




मुज़फ़्फ़राबाद में आमतौर पर आसमान साफ रहेगा और तापमान दो से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। गुवाहाटी में सुबह कोहरा या धुंध छाई रह सकती है। न्‍यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS