बिहार
मुंगेर में अपराधियों ने तीन मकानों को बम से उड़ा महिला व दुधमुहे बेटे की हत्या की, जनआक्रोश, मुंगेर-भागलपुर पथ जाम किया
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2020 10:50:59 AMप्रतीकात्मक तस्वीर।
मुंगेर। बिहार में मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक खबर आ रही है। मिल रही खबरों के अनुसार बरियारपुर थाना के शाही पुल के पास अपराधियों ने विस्फोट कर तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया है।
इस घटना में एक महिला तथा उसके करीब 2 महीने के दुधमुहे बेटे की हत्या कर दी गई है। इससे आक्रोशित लोग मुंगेर-भागलपुर मार्ग को जामकर प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी कर रहे हैं।
बताया गया है कि इस विस्फोट में तीन मकानों के अलावे भी अन्य कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। सूचना पर जिले के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।