मुंगेर
पत्नी ने किया दूसरी शादी का विरोध तो प्रेमिका संग खाया जहर
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2017 8:05:51 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
मुंगेर के विक्रमगंज गांव में रविवार को प्रेम प्रसंग का अजीबोगरीब मामला सामने आया। पहले जीजा-साली ने भागकर शादी की और साथ रहने लगे। लोगों को पता चला तो दोनों को पकड़कर वापस लाया गया। विरोध करने पर दोनों ने एक साथ जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। अब पत्नी इस डर से सौतन के साथ रहने पर राजी हो गई है कि कहीं दुबारा उसके पति ऐसी हरकत न कर बैठे। इधर परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने श्रवण चौधरी और उसकी साली बबली की हालत नाजुक बताई है।
श्रवण की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि 2012 में उसकी शादी हुई थी। उसे दो बच्चे हैं।10 माह पूर्व श्रवण उसकी बहन को लेकर भाग गया। दोनों ने शादी रचा ली और सुल्तानगंज के अब्जूगंज में रहने लगे। पता चलने पर रविवार को दोनों को अब्जूगंज से विक्रमगंज लाया गया। घर पहुंचते ही दोनों ने जहर खा लिया। दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। दोनों को अस्पताल भेज दिया। श्रवण राजमिस्त्री है। उसने बताया कि उसकी पत्नी बबली का विरोध करती है। वहीं पुष्पा ने बताया कि श्रवण ने उन दोनों बहनों के अलावा तारापुर में पारो देवी से सबसे पहले शादी की थी, उसका संबंध अब खत्म हो चुका है। पुष्पा ने कहा कि बच्चों के भविष्य की खातिर उसने थाने में कंप्लेन दर्ज नहीं किया है।