ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नीतीश सरकार विकास और अपराध नियंत्रण में विफल : भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 3:19:08 PM
नीतीश सरकार विकास और अपराध नियंत्रण में विफल : भाजपा

मुंगेर,  (हि.स.)। सांसद सीआर पाटिल ने गुरुवार को मुंगेर में कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की सरकार विकास और अपराध-नियंत्रण मोर्चा पर पूरी तरह फेल हो चुकी है।
मुंगेर में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सीआर पाटिल ने यहां कहा कि राज्य में शिक्षा का बंटाधार हो चुका है। उन्होंने कहा कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश से हुई जांच के बाद हजारों की संख्या में फर्जी शिक्षक बहाली प्रकरण ने बिहार में लड़खड़ाई शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।
किसानों की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में नदियों के रहते हुए भी किसानों को पटवन की सुविधा आज तक नहीं मिल सकी है। पाटिल ने कहा कि मुंगेर जिले के भाजपा कार्यकर्ता जिले के गांव-गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता, केन्द्र प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन में आने वाली अड़चनों को दूर करनेका भी प्रयास करेंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS