ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
हरसिद्धि में कूंच-कूंच कर युवक की हत्या कर फेंका शव, खोजी कुते के सहारे छह घंटों से हत्यारों की खोज में रही पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 16/3/2023 8:21:32 PM
हरसिद्धि में कूंच-कूंच कर युवक की हत्या कर फेंका शव, खोजी कुते के सहारे छह घंटों से हत्यारों की खोज में रही पुलिस

खोजी कुत्ते के साथ घटनास्थल पर पुलिस। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। हरसिद्धि से आशा कुमारी की रिपोर्ट। हरसिद्धि थाना क्षेत्र की घीवाढार पंचायत के लौकरिया मुसहर टोली गांव के बगल में वार्ड नंबर 9 में सिसवा मटियरिया मुख्य मार्ग के किनारे से गुरुवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है।


शव की पहचान सेवारहा के बुधन मुखिया का पुत्र नंदलाल मुखिया के रूप में हुई है।  अपराधियों ने  नंदलाल के माथा को पत्थर से कूंच-कूंच कर  हत्या दी है। हत्या के बाद शव को सड़क के किनारे फेंक दिया था। 

सूचना पर पुलिस पहुंच मामले की तहकीकात में जुट गई। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि शव मिलने की खबर मिलते ही वे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि नंदलाल की हत्या कर अपराधियों ने शव को सड़क के किनारे फेंक दिया था। उसके सिर को कुचल दिया गया है। 

शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया। साथ ही अनुसंधान कार्य जारी है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि खोजी कुत्ता को भी बुलाया गया था। खोजी कुत्ता शव बरामद स्थल से दलित बस्ती तक गया। लेकिन कहीं से कुछ पता नहीं चल पाया। खोजी खोजी कुत्ता भी जांच में विफल रहा, फिर भी पुलिस अपने स्तर से इस घटना की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। ग्रामीण सूत्रों की माने तो हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS