बिहार
रक्सौल: जुआ खेलने के आरोप में 3 गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 1/2/2023 11:22:09 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्थानीय हरैया पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी हरैया थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चिकनी गांव स्थित नहर के पास कुछ जुआरी जुआ खेल रहे थे।
इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई इस दौरान चिकनी गांव निवासी ओंकार राऊत के पुत्र 35 वर्षीय गुड्डू राउत, शेष प्रसाद के पुत्र शत्रुघ्न प्रसाद वही चंदुली गांव निवासी बाबूलाल महतो के पुत्र अवधेश महतो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों के पास से दो हजार 49 रूपया व ताश बरामद किया गया है। गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।