बिहार
रक्सौल अनुमंडल न्यायालय के शीघ्र स्थापना को लेकर पूर्वी चंपारण के जिला जज ने लिया चिन्हित भूमि का जायजा
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2023 11:39:47 PMरक्सौल। अनिल कुमार। अनुमंडल न्यायालय की स्थापना को लेकर चयनित भूमि का निरीक्षण रविवार को जिला जज पूर्वी चंपारण के द्वारा किया गया।
जिला जज जयदेव राज त्रिपाठी के द्वारा पदाधिकारियों की मौजूदगी में रक्सौल में चिन्हित किये गये भूखंड का उन्होंने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लक्ष्मीपुर में निरीक्षण के क्रम में स्थानीय अधिकारियों से जमीन की भोगौलिक स्थिती के बारे में जानकारी ली।
साथ ही स्थानीय अधिकारियों से पूछा कि यहां से शहर कितनी दूर है। भविष्य में यहां पर कोर्ट निर्माण होता है तो लोगों को कोई परेशानी तो नहीं होगी। मौके पर डीसीएलआर राकेश रंजन, पूजा कुमारी, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर निरज कुमार,लक्ष्मीपुर मुखिया पति मो. नायाब आलम सहित अन्य मौजूद थे।