ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल: नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यभार ग्रहण समारोह संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2023 10:40:47 PM
रक्सौल: नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कार्यभार ग्रहण समारोह संपन्न

नप कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम

 
 
ईओ ने मुख्य व उपमुख्य पार्षद को बुके देकर किया सम्मानित
 
 
 
रक्सौल अनिल कुमार। नगर परिषद कार्यालय सभागार में सोमवार को नगर परिषद के नव निर्वाचित मुख्य  व उपमुख्य पार्षद सहित पार्षदों के कार्यभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
   
 
 
 
मौके पर नप के ईओ  डॉ मनीष कुमार ने  कहा कि नगर निकाय सत्ता की एक ऐसी इकाई है जहां जनता के द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि अपने  धैर्य , बुद्धि और विवेक के माध्यम से  शहर का सर्वांगीण विकास करने का कार्य करते है। उन्होंने  नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए नगर के विकास में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम के दौरान ईओ ने मुख्य पार्षद धुरपति देवी एवम उपमुख्य पार्षद पुष्पा देवी को बुके देकर सम्मानित किया। वहीं नप के कर्मियों ने बारी बारी से सभी 25 नगर पार्षदों को बुके देकर सम्मानित किया। जबकि मुख्य पार्षद एवम उपमुख्य पार्षद द्वारा सभी नप के सफाई कर्मियों को यूनिफॉर्म  दिया गया।
 कार्यक्रम के पूर्व मुख्य व उपमुख्य पार्षद सहित  पार्षदों के कार्यालय पहुंचने पर मुख्य द्वार पर ईओ एवम नप कर्मियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर  स्वागत किया गया।  उसके बाद मुख्य पार्षद एवम उपमुख्य पार्षद ने अपने कार्यालय कक्ष में कार्यभार ग्रहण किया।
   
 
 
 
 
कार्यक्रम के दौरान मुख्य पार्षद धुरपति देवी एवम उपमुख्य पार्षद पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से कहा कि  शहर की साफ सफाई एवम ड्रेनेज सिस्टम को चुस्त दुरुस्त  करने के लिए शीघ्र एक मास्टर प्लान बनाकर उसे कार्यरूप दिया जाएगा। साथ ही शहर में पार्क , स्टेडियम एवम नगर भवन बनाने का कार्य किया जाएगा। सभी पार्षदों से आपसी सामंजस्य स्थापित कर शहर के सर्वांगीण विकास का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
 
 
 
 
मौके पर प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा, जेई राजकुमार राय,  पंकज कुमार, राकेश कुमार, अजीत श्रीवास्तव , नगर पार्षद रणजीत कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार दत्ता, घनश्याम गुप्ता, कुंदन कुमार सिंह, रवि गुप्ता, अनुरागिनी देवी, दीपक कुमार, महम्मद अब्बास,  अंतिमा देवी, सुगंधी देवी,  सोनू गुप्ता , सीमा गुप्ता , मुकेश कुमार,  डिंपल चौरसिया  एवम पन्ना देवी सहित सभी नगर  पार्षद एवम कर्मी मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS