बिहार
रक्सौल: महगठबंधन के पूर्व प्रत्याशी ने मनाया उपमुख्यमंत्री का जन्मदिवस
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2022 9:41:04 PMरक्सौल। अनिल कुमार। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के 34 वा जन्मदिवस महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव के अध्यक्षता में स्थानीय पार्टी कार्यालय में मनाया गया। इस अवसर पर केक भी काटा गया एवं गरीब बच्चों के बीच मिठाई बांटी गई। उक्त बाबत श्री यादव ने कहा कि हम लोग की उम्र उम्र भी लग जाए हमारे नेता तेजस्वी यादव को।
ईश्वर उनको शक्ति दे, बिहार के विकास करने के लिए। इस अवसर पर छात्र राजद के अनुमंडल अध्यक्ष राहुल पांडे, आपदा प्रबंधन के राजद प्रदेश महासचिव सोमेश्वर कुशवाहा, राजद के रामगढ़वा प्रखंड के उपाध्यक्ष मनोज यादव, कुणाल राय, मुनि महतो, मुमताज आलम, नवदीप कुमार, आदित्य शेखर, राजद के नगर उपाध्यक्ष उमेश प्रसाद, यश मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।