ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
भारत-नेपाल के आला अधिकारियों की आईसीपी में बैठक आयोजित
By Deshwani | Publish Date: 1/11/2022 10:01:17 PM
भारत-नेपाल के आला अधिकारियों की आईसीपी में बैठक आयोजित

•दोनो देशों के डीएम-एसपी सहित अन्य शामिल

 
रक्सौल अनिल कुमार। सीमा प्रबंधन विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार भारत-नेपाल जिला स्तरीय सीमा समन्वय समिति की बैठक आईसीपी, रक्सौल में आयोजित की गई। 
 
 
 
 
 
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण शीर्षत कपिल अशोक एवं जिलाधिकारी, पश्चिमी चंपारण, कुंदन कुमार तथा नेपाल प्रतिनिधि मंडल, सीडीओ, परसा, नेपाल, उमेश कुमार ढकाल के द्वारा भारत-नेपाल के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान नेपाल निर्वाचन के मद्देनजर 18 नवंबर  से 20 नवंबर 2022 तक 72 घंटे के लिए बॉर्डर सिलिंग पर चर्चा की गई।
 
 
 
 
इसके बाद आसूचनाओं का आदान प्रदान पर भी चर्चा की गई। वहीं केमिकल ड्रग्स कंट्रोल, किया क्रिमिनल एक्टिविटीज, स्मगलिंग एवं अवैध सामग्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। मानव व्यापार पर रोक लगाने पर विशेष चर्चा की गई।
 
 
 
 
 
उसके बाद बिहार में शराबबंदी को पूर्ण रूप से सफल बनाने हेतु क्रॉस बॉर्डर पर नियंत्रण हेतु विस्तृत चर्चा की गई। तत्पश्चात नेपाल में आगामी निर्वाचन के मद्देनजर सीमा सील करने, बाढ़ आपदा, सीमा क्षेत्र में विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने आदि विषयों पर भारत नेपाल के बीच आपसी सहमति पर भी विस्तृत चर्चा की गई। उक्त विषयों पर सौहार्दपूर्ण एवं शांति पूर्ण वातावरण में दोनों देश के पदाधिकारियों के बीच वार्ता संपन्न हुई। 
 
 
 
 
 
समन्वय समिति की इस बैठक में भारत के तरफ से पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी, डॉ. कुमार आशीष ,
उपविकास आयुक्त, मोतिहारी, समीर सौरभ, अपर समाहर्ता मोतिहारी, पवन कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता आपदा, अनिल कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी सदर, श्रेष्ठ अनुपम, एसडीपीओ, रक्सौल, एएसपी चंद्रप्रकाश, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, उपेंद्र नाथ वर्मा, पुलिस अधीक्षक, बगहा, किरण कुमार, गोरख जाधव, एसएसबी एवं अन्य में डीआर सिंह, अमरेंद्र मोनी सिंह, अश्वनी कुमार, रामवीर यादव, हर्मेंद्र कुमार दुबे, प्रवीण कुमार एवं नेपाल की तरफ से पुलिस अधीक्षक, परसा,  रमेश कुमार बसनेत, पुलिस अधीक्षक, परसा, तेज प्रसाद पोखरेल, डिप्टी इन्वेस्टिगेशन डायरेक्टर, परसा, दीपक खडका,
 चीफ कस्टम एडमिनिस्ट्रेटर, बीरगंज,  नवराज धुगाना, चीफ लाइजन ऑफिसर, बीरगंज, नेपाल, उमेश चंद्र द्विवेदी, राज कुशवाहा, कृष्णा बहादुर कटुवाल, रविंद्र बोगाटी आदि मौजूद थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS