बिहार
रक्सौल: धूमधाम से मनेगा भगवान श्रीकृष्ण का छठियार
By Deshwani | Publish Date: 23/8/2022 9:53:37 PMरक्सौल। अनिल कुमार। शहर के श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के छठे दिन दिनांक 24 अगस्त बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण का छठियार पूरे विधिविधान एवं हर्षोल्लास से संपन्न होगा।
इसकी जानकारी देते हुए श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता एवं सचिव शिवपूजन प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया कि चौबीस अगस्त को पूरे हर्षोल्लास से भगवान श्रीकृष्ण का छठियार मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संपन्न होने कार्यक्रम में नेपाल से पधारे नामचीन भजन कलाकार अपनी प्रस्तुति से भक्तो को मंत्रमुग्ध करेंगे।
दोनों ही पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि मंदिर में पूजन एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गयी है। उन्होंने शहर के लोगों से अपील की है कि वे अपने परिजनों एवं इष्ट मित्रों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के छठियार पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हों। इसकी जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ने दी है।