ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मोतिहारी
सूबे में महागठबंधन की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
By Deshwani | Publish Date: 17/8/2022 10:22:17 PM
सूबे में महागठबंधन की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रक्सौल अनिल कुमार। बुधवार को रक्सौल युवा कांग्रेस के बैनर तले शहर किसान नेता चौधरी चरण सिंह गोलम्बर चौराहे पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह पश्चिमी चम्पारण प्रभारी नगर प्रतिनिधि रक्सौल, सदस्य बिहार विधान परिषद सदस्य प्रोफेसर अखिलेश दयाल के द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को  अबीर-गुलाल और मिठाई खिलाकर बधाइयां दी।

   
 
 
 
प्रदेश महासचिव ने कहा कि कहा कि प्रदेश की सम्पूर्ण विकास महागठबंधन ही कर सकती है बिहार में भाजपा के साथ जदयू और अन्य दलों का गठबंधन बस एक छलावा और दिखावा था भाजपा भीतर ही भीतर बिहार से क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की साज़िश रच रही थी।
  
 
 
 
 
प्रदेश महासचिव ने कहा कि लोकतंत्र का चीरहरण कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में जिस प्रकार भाजपा के नेतृत्वकर्ता नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर किया गया वो देश के इतिहास में काला अध्याय है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा अरुणाचल प्रदेश में जदयू के छः विधायकों को मोटी रकम देकर अपने पार्टी में विलय करा लिया गया।
   
 
 
 
 
 
विधानसभा अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने कहा कि सूबे का चौमुखी विकास महागठबंधन सरकार के द्वारा होगा क्योंकि जो गति और प्रगति बिहार को मिलना चाहिए कही न कही उसमें शिथिलता आ गई थी।
  वरिष्ठ कांग्रेसी हफीज अंसारी ने कहा कि  बिहार में एनडीए का गठबंधन बस एक दिखावा था जिसका कभी भी तलाक़ हो सकता था जो समय पूर्व हुआ जिससे सूबे में खुशी और जश्न का माहौल है।
  
 
 
 
 
 
आदापुर प्रखंड अध्यक्ष लालबाबू सिंह ने कहा कि जो पार्टी देश के संविधान को ताक पर रखकर देश के अन्य राज्यों में जिस प्रकार राजनीति षड्यंत्र के तहत जनादेश वाली सरकार को गिराकर विधायकों की खरीद-फरोख्त करके सरकार बनाने का कार्य की वैसे दल वाले लोग सूबे में विश्वासघात दिवस मना रहे हैं जो शोभनीय नही है।
  जिला महासचिव अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा को आत्मचिंतन और आत्ममंथन की आवश्यकता है न कि सरकार के खिलाफ विश्वासघात दिवस मनाने की।
  
 
 
 
उक्त कार्यक्रम में अवधेश कुमार यादव, ईश्वर चन्द्र प्रसाद, विजय कुमार, विकास कुमार, विशाल पांडे, राजेश शर्मा, नौशाद अली, नसरुद्दीन अंसारी, चुमन तिवारी, अफरोज आलम, मनीष कुमार, सन्नी कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह, महेश्वर कुमार, बिन्नी कुमार, विश्वास कुमार, इम्तियाज अली, अमिका पासवान, मुन्ना मियां, एकाबुल खां, सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS