बिहार
रक्सौल: गंडक कॉलोनी से एक युवक का शव बरामद
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2022 11:27:53 PMरक्सौल। अनिल कुमार। स्टेशन रोड में अवस्थित गंडक कॉलोनी से पुलिस एक युवक का सड़ा गला शव बरामद किया।शव की पहचान रक्सौल वार्ड नंबर 13 मोजे निवासी महेश दास के पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है।शव के दुर्गंध से आसपास के लोगो का जीना हराम हो गया था।शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है की विगत कई रोज पूर्व उसकी हत्या कर दी गई हो।
मृतक के परिजनों ने बताया कि विगत 20 जुलाई से यानी लगभग 15 रोज से गायब था। बहुत खोजबीन किया नहीं मिलने पर आज बुधवार को इधर खोजबीन किया गया तो उसका शव गंडक कार्यालय के पास पड़ा था।जिसकी सूचना नगर थाना को दी गई जिसके बाद एस आई राजेश कुमार, जितेन्द्र प्रसाद घटना स्थल पर पहुंच कर परिजनों तथा आसपास के लोगो से घटना और मृतक के बारे में पूछताछ किया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक के पिता ने बताया कि मेरा पुत्र विजय पहले चना का भूंजा ट्रेन में बिक्री करता था।
इधर कुछ माह से नशा करता था।मुझे शक है कुछ लोग जो इसकी जान लेना चाहते थे और धमकी दिए थे इसकी हत्या कर फेंक दिया गया है। एस आई राजेश कुमार ने बताया कि मृतक स्माईकर है।किसी बाद बिबाद में किसी ने उसकी हत्या कर दिया होगा। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा की हत्या है या नहीं और क्या कारण है।इतना दिन से घर से गायब होने के बाद भी परिजनों ने अभी तक एफ आई आर नहीं किया है।इन सभी बिंदुओं पर जांच होगी।घटना की सूचना पर घटना स्थल पर लोगो की भीड़ उमड़ गई।घटना स्थल के पास ही सड़क के किनारे दुकान संचालित है।मगर किसी को इसकी जानकारी नहीं होना आश्चर्यजनक है।