बिहार
रक्सौल: दो युवकों के बीच हुई मारपीट में नेपाल के वीरगंज में इलाज के दौरान एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2022 11:12:10 PMरक्सौल। अनिल कुमार। मिश्रा कॉलोनी से सटे बगीचा में दो युवकों के बीच हुई मारपीट के मामले में घायल एक युवक की मौत नेपाल के वीरगंज में इलाज के दौरान हो गयी है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 4 निवासी अरविंद सिंह के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को अरविंद सिंह व पिंटू सिंह के बीच आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई थी। जिसमें पिंटू को चाकू लगा था। पिंटू का इलाज रक्सौल के एसआरपी अस्पताल में चल रहा है। वहीं अरविंद सिंह को अंदरूनी चोट आने के बाद डंकन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए वीरगंज रेफर कर दिया।
वहीं गुरूवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।इस मामले में मृतक अरविंद की मां शुशिला देवी ने रक्सौल थाना में आवेदन देकर 8 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है।थानाध्यक्ष शशिभूषण ठाकुर ने बताया कि आवेदन मिला है, पुलिस मामले में विधि संवत् कार्रवाई कर रही है।