बिहार
रक्सौल: कार्यपालक पदाधिकारी के साथ प्रशासक बने डीसीएलआर, नप में प्रशासक का पद हुआ सृजित
By Deshwani | Publish Date: 21/6/2022 11:15:58 PMरक्सौल। अनिल कुमार। जिला पदाधिकारी के द्वारा नप के नगर कार्यपालक पदाधिकारी के अतिरिक्त प्रसाशक का पद किया सृजित।अब नगर परिषद में प्रशासक पद पर भूमि उपसमाहर्ता करेंगे कार्य। चुनाव कार्य को लेकर नगर कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार के ब्यस्तता को लेकर उक्त निर्णय डीएम द्वारा लिया गया।
जिसके आधार पर पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा नप के कार्यपालक पदाधिकारी के सहयोग में भूमि सुधार उप समाहर्ता रक्सौल को नप का प्रशासक बनाया गया है। जिसके बाद नप प्रशासक के रूप में मंगलवार को नगर परिषद रक्सौल में भूमि सुधार उपसमाहर्ता रामदुलार राम ने प्रभार ग्रहण किया। प्रभार ग्रहण करने के साथ ही बरसात पूर्व शहर में नालों की साफ सफाई एवं शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।