ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी में नगर थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर गायत्रीमंदिर के पीछे दिनदहाड़े 30 वर्षीय युवक कुणाल सिंह की गोली मारकर हत्या
By Deshwani | Publish Date: 4/5/2022 8:00:00 PM
मोतिहारी में नगर थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर गायत्रीमंदिर के पीछे दिनदहाड़े 30 वर्षीय युवक कुणाल सिंह की गोली मारकर हत्या

मृतक कुणाल के परिजन को रो-रोकर बुरा हाल। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। शहर के बीचो-बीच या यूं कहें कि नगर थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर गायत्री मंदिर के पीछे बुधवार की सुबह करीब 10:30 बजे सरेआम कुणाल कुमार सिंह नामक 30 वर्षीय व्यवसायी की गोलीमार कर हत्या कर दी गयी।

 

कुणाल कुमार सिंह उर्फ कुणाल किशोर आज सुबह श्रीकृष्ण नगर स्थित निवास से गायत्रीनगर मोतीझील के किनारे वाले पथ से मधुबन छावनी स्थित अपने पैंटलून एक्लूसिव शो रूम में जा रहे थे। तभी धात लगाए एक बाइक पर सवार दो नकाबोश अपराधियों ने गोलीमार कर हत्या कर दी। बताया गया है कि कुणाल सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।


कुणाल सिंह पूर्वी चम्पारण के कोटवा के कदम चौक गांव के मूल निवासी थे। कुणाल मोतिहारी के श्रीकृष्णनगर में अपने परिवार के साथ रहते थे। 2005 में उनके पिता मुखिया नरेन्द्र सिंह की हत्या कर दी गयी थी। कुणाल तीन भाई थे। जिसमें कुणाल सबसे बड़े भाई थे।
 
 
तीन भाइयों में अब केवल मझोले भाई कुंदन सिंह ही परिवार की देखरेख के लिए बचे हैं। इनके सबसे छोटे भाई गुंजन सिंह की हत्या हो चुकी है। कुणाल सिंह की दो वर्ष पूर्व पहाड़पुर के दुधयावा गांव में मिंटी देवी से शादी हुई थी। इनकी दादी गायत्री देवी, मां विभा देवी व बेवा मिंटी देवी का रो-रोकर बरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 10 बजे श्रीकृष्णनगर स्थित निवास से गायत्रीनगर होते हुए मधुबन छावनी के बेलही देवी मंदिर के पास स्थित अपने पेंटालून शो रूम जाने के लिए निकले थे। तभी गायत्री मंदिर के पीछे मोतीझील छठधाट के पास अपराधियों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने काफी करीब से कुणाल सिंह के पेट में गोलीमारी थी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि घायल कुणाल को किसी ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गयी। उसके बाद उनके चाहने वालों ने टायर जालाकर आक्रोश व्यक्त किया और सदर अस्पताल चौक को करीब 4 घंटों तक जाम कर दिया।

मृतक कुणाल सिंह के पिता नरेंद्र सिंह और उनके छोटे भाई गुंजन सिंह की अगस्त 2005 में अपराधियों ने कोटवा कदम चौक के निकट हत्या कर दी थी। दोनों पिता-पुत्र कोटवा से अपने घर लौट रहे थे। उसी समय नरेंद्र सिंह की हत्या कर दी थी। उस समय वह अपने पंचायत के मुखिया थे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS