बिहार
रक्सौल: बीजेपी के 42वें स्थापना दिवस पर किया गया झंडोत्तोलन व निकाली गई प्रभातफेरी
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2022 10:49:23 PMरक्सौल। अनिल कुमार। भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय पार्टी कार्यालय त्रिलोकी नाथ मंदिर के समीप संघठन जिला रक्सौल के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के झंडा का झंडातोलन किया गया। इसके पश्चात विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शहर प्रभातफेरी निकाल भारत माता की जय, वंदे मातरम् व भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए।
इसके बाद विधायक श्री सिन्हा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभी भाषण सुना और निरंतर प्रयास उन महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलने का जिन्होंने जीवन को त्याग, तपस्या, बलिदान दे कर राष्ट्र को समर्पित किए पर चलने ली बात कही। इस दौरान भाजयुमो प्रदेश महामंत्री ई. जितेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष वरुण सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सह रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य प्रमोद शंकर सिंह, जिला प्रवक्ता सह सांसद प्रतिनिधि राजकिशोर राय उर्फ भगत जी, संघठन जिला महामंत्री अशोक पांडेय, गणेश यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूपा राज, उपाध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रभारी राजकुमार गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष बिपिन मिश्रा, नगर महामंत्री कमलेश कुमार, भाजपा नेता मोती बैठा, समसुद्दीन आलम, भोला साह व इन्द्रशन पटेल समेत कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।