ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी के पहाड़पुर में लूट का ट्रैक्टर बरामद, 6 को पकड़ा, पुलिस ने कहा- गिरफ्तार सभी अंतरराज्यीय लूटेरे
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2022 10:10:00 PM
मोतिहारी के पहाड़पुर में लूट का ट्रैक्टर बरामद, 6 को पकड़ा, पुलिस ने कहा- गिरफ्तार सभी अंतरराज्यीय लूटेरे

मोतिहारी के पहाड़ापुर में ट्रेक्टर लूट में गिरफ्तार 6 संदिग्ध। फोटो- देश वाणी।

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चम्पारण में, पहाड़पुर पुलिस ने 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए सभी 6 अन्तरजिला टैक्टर चोर गिरोह गुर्गो हैं। पुलिस ने बताया है कि गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर लूट के महज 5 घंटों बाद ही लूट के ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया गया है।


थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने बुधवार की रात्रि गशती के दौरान सटहा चौक पर विशेष जांच अभियान चलाया। फिर मझौलिया मोदीपुरम से लूटे गए ट्रैक्टर को पांच घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया। पकड़े गए छः अपराधियों से पुछताछ करने का बाद ट्रैक्टर की गई चोरी का खुलासा हुआ है।


गिरफ्तार किए गए-

1. 

2.

3.

4.

5.

6.-----। गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों में एक पूर्वी चम्पारण व शेष 5 पश्चिमी चम्पारण के निवासी बताये गए हैं। 

 

पुलिस पदाधिकारी होंगे पुरस्कृत-

पकड़े गए अपराधियों में से एक पहाड़पुर थाना क्षेत्र की कमाल पिपरा पंचायत अंतर्गत कैथवलिया निवासी बुलेट कुमार बताया जाता है। जबकि शेष अपराधिगण पश्चिमी चम्पारण के जगदीशपुर व बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बताये जा रहे हैं। एएसपी अभिनव धीमन ने शुक्रवार को पहाड़पुर थाना में पीसी के दौरान थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सहित लूटकांड के उद्भेदन में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

 

एएसपी ने पहाड़पुर थाने के पुलिस पदाधिकारियों की सराहना करते हुए बताया है कि कुछ दिनों पूर्व संग्रामपुर के दरियापुर तिवारी टोला में एयरफोर्स अधिकारी आलोक तिवारी की हत्याकांड के उद्भेदन में भी पहाड़पुर थाना के पलिस पदाधिकारियों का काफी सहयोग मिल रहा है।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS