बिहार
मोतिहारी के ढाका में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो की मौत, दो युवकों के शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना
By Deshwani | Publish Date: 19/1/2022 10:17:50 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के सिकरहना अनुमंडल में, ढाका-घोड़ासाहन मुख्य पथ में करसहिया-बकरीहारी के बीच एक बाइक व विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे एक अज्ञात बड़े वाहन में भीषण टक्कर हुई है। बड़े वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दोनों मृतकों की पहचान क्रमश: पताही थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी मेवालाल पटवा व रोहित पटवा के रूप में की गई है। बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक में निकले ग्रामीणों ने खून से लथपथ दो युवकों के शव को देखा शोर मचाया। फिर पुलिस को इस घटना की सूचना दी है।
दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव परसौनी से नेपाल कचोरवा बहन के यहां जाने के लिए बुधवार की सुबह 5 बजे निकला थें। फिर आज ही लोगों ने अचानक दोनों शवों को सड़क पर पड़ा हुआ देखा।
ग्रामीणों के अनुसार सुबह टहलने के लिए कुछ लोग जा रहे थे। मुख्य पथ के किनारे क्षतिग्रस्त बाइक के साथ खून से लथपथ दो शवों को देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। ढाका थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया की मृतकों की पहचान की गयी है। मृतकों में पताही थाना क्षेत्र के परसौनी गांव मेवालाल पटवा एवं रोहित पटवा बताया गयें हैं। घटना के बाद ठोकर मारने वाले वाहन का चालक लेकर फरार हो गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को शव सुपुर्द कर दिया है और प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन की पहचान का प्रयास जारी है।