रक्सौल। अनिल कुमार। बुधवार को कौड़िहार चौक गोलम्बर पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का पुतला दहन किया गया। जिसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस के रक्सौल विधान सभा के अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोरंजन तिवारी ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाले सभी लोगो को मांझी जी के वक्तव्य से काफी ठेस पहुचा है, ब्राह्मणों को गाली देना ये उनके कुटिल मंशिक्ता को दर्शाता है।
वह तत्काल अपने बयान को सार्वजनिक रूप से वापस ले और माफी मांगे। नहीं तो यह आंदोलन चरणब्ध रूप से चलता रहेगा, जब तक की वह अपने वक्तव्य को वापस नहीं ले लेते। उन्होंने कहां की शायद जीतन मांझी को यह पता नही की ब्राह्मण एक हाथ मे शास्त्र एवम् दुसरे हाथ में शस्त्र रखने का काम करते है। जिन श्री राम का नाम लेकर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने है और उन्ही के घटक दल के नेता प्रभु श्री राम को अपशब्द बोलने का काम कर रहे है। क्या उनपर प्रधानमंत्री कोई कार्यवाई करेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अपनी मानसिकता स्पष्ट करे कि उनका इस विषय पर क्या सोच है।
ब्राह्मण विकास सेवा संघ के अध्यक्ष बबलू तिवारी ने कहा की चारो वर्णों में ब्राह्मण सबसे उच्च वर्ण में आता है और एसे में ब्राह्मणों को गाली देना कहाँ तक उचित है। यह सनातन धर्म मानने वाले लोग समझे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से युगल किशोर तिवारी, धीरज पांडे, राकेश तिवारी, हरिशंकर पांडे, सत्रुघ्न तिवारी, प्रेम हंश तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, धुमन तिवारी, रमन तिवारी, प्रकाश उपाध्याय, देवेश दत् त्रिपाठी, ब्रजेंदर तिवारी, संतोष चौबे, अमित उपाध्याय, उज्वल दुबे, दीपक कुमार तिवारी, सुजीत तिवारी, आदि सैकड़ों ब्राह्मण परिवार के लोग मौजूद थे।