बिहार
मोतिहारी के सुगौली में पिस्टल व आठ चक्र गोली के साथ आर्म्स एक्ट का एक आरोपित धराया
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2021 11:00:00 PMमोतिहारी। सुगौली पुलिस ने थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल के नेतृत्व में आर्म्स एक्ट के एक आरोपित को पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि उक्त अपराधी को थाना क्षेत्र के कोबेया चौक से धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सुगौली थाना के कोरैया निवासी मनोज सिंह के रूप में की गई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आर्म्स एक्ट का आरोपित किसी घटना को अंजाम देने के लिए कोबेया चौक के समीप हथियार के साथ आया हुआ है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने उसे को पकड़ने के लिए अपनी जाल बिछाया।
पुलिस बल के साथ कोबेया चौक पर पहुंच नाटकीय ढंग से एक पिस्टल व आठ चक्र गोली के साथ अपराधी को धर दबोचा। जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के कोरैया निवासी मनोज सिंह के रूप में की गई। गिरफ्तार अपराधी पर स्थानीय थाना में आर्म्स एक्ट में दो केस दर्ज है। कांड संख्या 162/18 व 163/18 दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से गहन पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पिस्टल व आठ चक्र गोली मिली है।मामले को लेकर पुलिस आवश्यक करवाई कर रही है।गिरफ्तार अपराधी को जेल भेजा जाएगा।