ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के शिकारगंज में नाव दुर्घटना, एक की मौत, 17 लोग बचाए गए, 4 महिलओ की स्थिति नाजुक, 2 अभी भी लापता
By Deshwani | Publish Date: 26/9/2021 10:00:00 AM
मोतिहारी के शिकारगंज में नाव दुर्घटना, एक की मौत, 17 लोग बचाए गए, 4 महिलओ की स्थिति नाजुक, 2 अभी भी लापता

मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चम्पारण के शिकारगंज थाना क्षेत्र में गोढ़िया गांव की चमरटोली घाट पर रविवार को सिकरहना बूढ़ी गंडक नदी में एक नाव पलट जाने से एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। वहीं उसपर सवार अन्य लोगों को बचा लिया गया है। बरामद शव 11 वर्षीय बच्ची का है। जिसकी पहचान गोढ़िया गांव के ही चांदनी के रूप में की गई है। ग्रामीणों की सहायता से नदी में डूब रहे 17 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। जिसमें 4 महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

जबकि समाचार लिखने तक अंशिका कुमारी 10 वर्ष व अंशु कुमारी 9 वर्ष लापता बताए गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार नाव पर करीब 20 लोग सवार थे। जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। जिला प्रशासन के अनुसार नाव पर 20 लोग सवार थे।


 नाव पर सवार सभी लोग गोढ़िया के चमरटोली घाट से दूसरे छोर पर टिकुलिया गांव के सरेह में घास व खर-पतवार के लिए जा रहे थे। नाव को बेला गांव निवासी प्रगास सहनी चला रहे थे। बताया गया है कि नाव किनारे से चलकर जैसे ही नदी की बीच धारा में पहुंची। वैसे ही नाव में पानी भर गया और नाव बीच मंजधार में डूब गयी।



 प्रभारी जिलाधिकारी सह उपविकास आयुक्त कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि नाव पर कुल 14 लोग सवार थे। जबकि, ग्रामीणों के अनुसार 20 लोग नाव पर सवार थे। ग्रामीणों के अनुसार लोगों ने बांस की बनी लग्गी व साड़ी आदि के सहारे बारी-बारी से 17 लोगों को बाहर निकाल लिया है। जबकि चार लोग नदी में डूब गए। इसमें से एक शव को बरामद कर लिया गया है। बरामद शव की पहचान गोढ़िया गांव निवासी मोतीलाल भगत की पुत्री चांदनी कुमारी (11) के रूप में की गई है। वहीं बेला गांव निवासी रम्भू राय की पुत्री अंशिका कुमारी (10) व गोढ़िया गांव निवासी होरिल सहनी की पुत्री अंशु कुमारी (9) का देर शाम तक कोई पता नहीं चला है।



 बताया जा रहा है कि नाव में पहले से छिद्र था। इसके कारण उसमें पूर्व से कुछ पानी भरा हुआ था। बावजूद इसके इसकी अनदेखी कर सभी लोग नाव पर सवार हो गए। इसके कारण यह हादसा हुआ। इधर नाव को डूबते हुए देखकर नदी किनारे शौच करने आए जयचंद्र राम, रमोद कुमार व मेघनाथ कुमार ने बांस की लग्गी व साड़ी के सहारे तो कुछ ने तैर कर 17 व्यक्तियों को बाहर निकाल लिया।

 

बाहर निकाली गयी चार महिलाओं की हालत काफी नाजुक थी। उन्हें तत्काल ग्रामीणों ने पकड़ीदयाल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें हीरा सहनी की पत्नी संझरिया देवी को मोतिहारी रेफर किया गया है। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं होरिल सहनी की पत्नी बलिया देवी, रामाशीष सहनी की पत्नी झिंगरी देवी व मोतीलाल भगत की पत्नी मानती देवी को इलाज के बाद मुक्त कर दिया गया है। जबकि गोढ़िया गांव निवासी प्रभु पंडित की पत्नी मुन्ना देवी, रामाशीष सहनी की पुत्री खुशी कुमारी (8) पूरन सहनी के पुत्र गुदरी सहनी (60), गुदरी सहनी की पत्नी आनंदी देवी(55), केदार सहनी की पत्नी शारदा देवी(50), उसकी पुत्री लखपति कुमारी(12),राघो सहनी की पुत्री पार्वती कुमारी(15),रामदत्त राय की पुत्री छोटी कुमारी(7),जवाहर राय(45), महेंद्र सहनी की पुत्री उषा कुमारी(14),विगन सहनी की पुत्री सम्भा कुमारी(15), व नाविक प्रगास सहनी (60) भी चोटिल है। घटना के बाद से सभी बदहवास है।

 

इधर, पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र झा ने बताया कि स्थानीय पुलिस को मामले में नाव के मालिक, नाव चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। डीडीसी सह प्रभारी जिलाधिकारी कमलेश कुमार ने कहा कि लापता लोगों की खोज के लिए एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया है।

 

घटनास्थल का डीडीसी सह प्रभारी जिलाधिकारी कमलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक नवीनचंद्र झा, सिकरहना एसडीएम इफ्तेखार अहमद, डीएसपी राजेश कुमार ने निरीक्षण किया है। वहीं बीडीओ नंदकिशोर साह, सीओ आनंद कुमार गुप्ता, चिरैया थानाध्यक्ष केपी सिंह, शिकारगंज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार कैम्प कर रहे हैं। इधर घटना की जानकारी मिलते ही चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता, पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण प्रसाद यादव, राजद नेता एवं चिरैया विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी अच्छेलाल प्रसाद यादव, जिला पार्षद नसीम अख्तर आदि उपस्थित थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS