ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के कोटवा में भारी हिंसा, गोली व चाकू से महिला समेत चार घायल, घर और दूकान में लूटपाट, दहशत, गंभीर दो घायलों को किया रेफर
By Deshwani | Publish Date: 6/9/2021 11:43:30 PM
मोतिहारी के कोटवा में भारी हिंसा, गोली व चाकू से महिला समेत चार घायल, घर और दूकान में लूटपाट, दहशत, गंभीर दो घायलों को किया रेफर

मोतिहारी के कोटवा में हिंसक दौरान में घायलों का इलाज। देशवाणी।

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण में कोटवा थाना क्षेत्र के मदुआहा गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर हिंसाक वारदात हुई। इस हिंसक झड़प में कई चक्र गोलियां चली व चाकू से भी वार किए गए। गोली व चाकू से एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हिंसा में घायल पीड़ित परिवार को ऐसी घटना की आशंका थी। जिसकी सूचना उन्होंने पूर्व में पुलिस को दे दी थी।


 इस दौरान एक पक्ष के घर व दूकान में लूटपाट भी की गई। 
 
इस हिंसा में घायल हुए चार लोगों को मोतिहारी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर भी किया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस वहां पर कैंप कर रही है।
घायलों के नाम-
1. राम विनय सिंह- गोली लगने से घायल, पटना रेफर
2. विनोद सिंह- चाकू से गंभीर घायल, पटना रेफर
3. नीतू देवी
4. अभय कुमार
बाद में गंभीर स्थिति में गोली लगने से घायल रामविनय सिंह और चाकू से घायल विनोद सिंह को पटना रेफर किया गया है। दो का इलाज मोतिहारी में चल रहा है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर दिया है। वहीं एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। घायल रामविनय सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि मदुआह चौक के समीप डेढ़ कट्ठा जमीन को लेकर विवाद था। 

उन्होंने अपने बयान में कहा है कि सोमवार को भरत राय, संजय यादव,नंदु यादव, बाबूलाल राय और अवध राय सहित 50 अज्ञात लोग ट्रेक्टर टेलर, बाइक पर लाठी-डंडे व बंदूक से लैस होकर आए। उनके खाद दुकान और घर पर धावा बोल दिया। फायरिंग की चाकूबाजी लाठी-डंडे से मारपीट की।
घटना में उन्हें गोली लगी, उनके भाई विनोद सिंह और भतीजा अभय कुमार को चाकू मार घायल कर दिया। विनोद सिंह की पत्नी नीतू देवी के साथ मारपीट कर घायल कर उससे जेवर और दो लाख रुपये लूट लिए। एक ट्रैक्टर आया उसके साथ भरत राय एवं कुछ लोग आए को ट्रैक्टर पर लाठी फट्टा लादकर आया था। इधर पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। 

 घटना की भनक परिवार वालों को लग गई थी जिस पर आज सुबह उन्होंने कोटवा थाना में आवेदन भी दिया था। पुलिस मामले को हल्के में ले लिया। जब गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस आनन फानन में घटनास्थल पर पंहुची। जहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों की माने तो घटना को अंजाम देने आए युवक घरों एवं दुकानों से भी लूटपाट की है। इस बाबत थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया कि अभी आवेदन नहीं मिला है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS