ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल: विहिप का मना स्थापना दिवस, धर्मांतरण पर रोक लगाने की हुई मांग
By Deshwani | Publish Date: 2/9/2021 9:33:36 PM
रक्सौल: विहिप का मना स्थापना दिवस, धर्मांतरण पर रोक लगाने की हुई मांग

रक्सौल। अनिल कुमार। विश्व हिन्दू परिषद् रक्सौल के कनना गांव में गुरुवार को संगठन का 57 वां  स्थापना दिवस समारोह के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने किया। मंच संचालन रक्सौल सांगठनिक जिला संयोजक रोहन सिंह ने किया।मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के क्षेत्र सम्पर्क प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना कृष्ण जन्माष्टमी के दिन 1964 मे मुम्बई के संदिपनी आश्रम में चालिस पंथो के मार्ग दर्शको की उपस्थिति मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सर संघ चालक माधव राव सदा शिव गोलवलकर गुरू जी ने किया। उन्होंने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् एक सामाजिक, धार्मिक, गैर राजनीतिक और सांस्कृतिक संगठन है जो सेवा के क्षेत्र में विश्व का सबसे बडा संगठन है। उन्होंने बताया कि एक लाख़ एकल विद्दालयों के साथ विश्व के पचास देशों में सेवा कार्य चल रहा है। महिलाओं के बीच सिलाई केन्द्र, छात्र छात्राओं के बीच निःशुल्क कोचिंग वयवस्था, बच्चों मे संस्कार केन्द्र स्थायी तौर पर चलाया जाता है। 






बाढ भूकम्प प्राकृतिक विपदा कोरोना काल इत्यादि जैसे संकटो मे सबसे आगे रहने वाला संगठन है। उन्होंने बताया कि राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण, आनदोलन से लेकर राम सेतू,  अमर नाथ श्राईन बोर्ड तक बचाने, लव जेहाद, गो हत्या, धर्मांतरण के विरूद्ध आनदोलन अनवरत चलाता है। भारत माता की सुरक्षा, हिनदू संस्कृति की रक्षा हिन्दुत्व की रक्षा इत्यादि के लिए अनवरत आन्दोलन खड़ा करने वाला संगठन है। कनना में ईसाईयों का धर्मांतरण कार्य तेजी से चल रहा है।  





कई गाँव में धर्मांतरण का कार्य लोभ लालच देकर चल रहा है। यदि अविलब इस गांव द्वारा धर्मांतरण नही रूका तो बजरंगदल आंदोलन करेगा।मौके पर रक्सौल जिला अध्यक्ष मनोज सिंह और जिला उपाध्यक्ष रौशन झा ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि विहिप सामाजिक समरसता के तहत संपूर्ण हिन्दू एक है इसका कल्पना करता है हम सभी हिन्दू एक है हममे कोई ऊंचा नीचा नही है। इनलोगो ने कहा जाति पंथ अनेक है फिर भी हिन्दू एक है। इनलोगों ने कहा कि सीमा व्रती इलाके में रोहंगिया और बंगलादेशी घूसपैठ हो रहा है। प्रशासन को ध्यान देना चाहिए जेहादी आक्रमण बढ रहा है इसलिए सभी को मुस्लिम तुष्टिकरण छोड़कर देश के एकता और अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए।मौके पर जिला सह मंत्री नवल किशोर गुप्ता,  पवन गुप्ता  अजित पांडे  ,  उपेन्द्र कुमार ठाकूर, पवन कुशवाहा सुदिषट गुप्ता, संदेश कुमार   अनहोती साह विकास कुमार, रविश चौबे कमलेश शर्मा भागीरथ महतो पथल राम, वंशी राम  मुन्ना राम, शिवनारायण राम इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन बजरंगदल के जिला संयोजक रोहन सिंह ने किया और कहा कि रक्सौल मे अंतराष्ट्रीय गतिविधियों के खिलाफ बजरंगदल आंदोलन चलाएगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS