ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
रक्सौल: सुबह-सुबह नगर भ्रमण कर समस्याओं का अंबार देख विधायक ने दिए कई निर्देश
By Deshwani | Publish Date: 27/8/2021 10:17:54 PM
रक्सौल: सुबह-सुबह नगर भ्रमण कर समस्याओं का अंबार देख विधायक ने दिए कई निर्देश

ई.ओ, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि व पार्षदों सहित गणमान्य लोगों के साथ किया भ्रमण

 
 
रक्सौल अनिल कुमार। नगर परिषद के सभी वार्डो का निरीक्षण शुक्रवार को सुबह स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने अपने कार्यकर्ताओं और नप के अधिकारियों के साथ किया। प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह डीसीएलआर रामदुलार राम के साथ मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश साह, पूर्व मुख्य पार्षद सह वार्ड पार्षद काशीनाथ प्रसाद, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि बप्पी साह, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार, सिटी मैनैजर लालदेव यादव, प्रधान सहायक चंद्रशेखर सिंह, इंजीनियर अजय शंकर, इंजीनियर राजकुमार, बीजेपी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक राजकुमार गुप्ता, नगर परिषद के वार्ड पार्षद जितेंद्र दत्ता, रवि गुप्ता सहित अन्य पार्षदगण, कर्मचारियों और प्रबुद्ध निवासियों के साथ नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य पथ सहित विभिन्न वार्डो का भ्रमण किया।
 
 
 
 
 
इस दौरान विधायक  सिन्हा ने बताया कि शहर में काफी समस्याएं देखने को मिली। जिसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है।
 
 क्या कहा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने
 
कूड़े-कचरे के उठाव की व्यवस्था दुरुस्त किया जाए। आबादी से बाहर डंपिग जोन बनाया जाए। नगर परिषद की तमाम टूटी सड़कों की मरम्मत हो।
नाले की समुचित व्यवस्था और जल निकासी का यथोचित प्रबंधन हो।
 
 
 
 
 
सख्ती से अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया जाए और यह केवल फुटकरों विक्रेताओं पर केंद्रित नहीं हो। हर मुहल्ले में प्रकाश की व्यवस्था हो।
अभियान चलाकर आवारा पशुओं पर नियंत्रण किया जाए। ये सभी प्रमुख समस्यायों का निराकरण जनहित में और रक्सौल वासियों के हित मे अतिआवश्यक है। साफ रक्सौल, सुंदर रक्सौल और स्वच्छ रक्सौल के लिए ये सारे कार्य अतिशिघ्र कराया जाए। वहीं उन्होंने बताया कि मौके पर कई सफाई कर्मचारी गैरहाजिर मिले, कार्यपालक पदाधिकारी को कहा कि जो कर्मचारी अभी तक नहीं पहुंचे है, उनपर  कारण बताओ नोटिस दिया जाए। सफाई में लापरवाही को देखते हुए हमने नगर परिषद के कर्मचारियों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि आगे किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। वहीं सड़क जाम की समस्या के लिए नगर इंस्पेक्टर को निर्देश दिया।प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सह डीसीएलआर रामदुलार राम ने बताया कि 29-08-2021 से शहर में नाला उढ़ाई, सफाई का कार्य सुरु किया जाएगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS