बिहार
मोतिहारी के तुरकौलिया में पति-पत्नी एक ही कमरे में फंदे से लटके मिले, आत्महत्या की आशंका, पिलछे महीने ही दोनों ने की थी लव मैरेज
By Deshwani | Publish Date: 18/8/2021 11:41:36 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के तुरकौलिया में पुलिस ने पति-पत्नी की लाश को उनके ही फूस के कमरे से फंदे से लटका बरामद किया है। लोगों ने आशंका जताई है कि दोनों ने अत्महत्या कर ली। बताया गया है कि दोनों ने पिछले महीने ही प्रेम प्रसंग के बाद शादी रचाई थी।
घटना विजूलपुर पंचायत स्थित वार्ड न०-03 के खगनी गांव की है। बुधवार की 10 बजे सुखेन पासवान का 20 वर्षीय लड़का ब्रजेश पासवान अपनी पत्नी 18 वर्षीय काजल कुमारी के साथ-साथ खाना खाया। परिवार के अन्य लोग खेतीबारी के काम से बाहर चले गए थें। वहीं पति-पत्नी अपने फुसनूमा घर में ही थे।
परिवार के लोग खेतीबारी से दोपहर में घर पहुंचे तो देखा कि घर अंदर से दरवाजा बंद हैं। बहुत प्रयास के बाद दरवाजे को तोड़ना पड़ा। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर परिजन का दिल दहल गया। पति-पत्नी की लाशें एक ही कमरे में अलग-अलग फंदों से लटक रही थी।
घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस व सदर डीएसपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही घटना की जानकारी ली। मृतक ब्रजेश पासवान के पिता सुखेन पासवान ने पुलिस को बताया है कि ब्रजेश ने हरसिद्धि थानाक्षेत्र के कनछेदवा गावं के काजल कुमारी से प्रेम प्रसंग के बाद विगत माह शादी रचायी थी।
इस बाबत थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के जीमे सौप दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।