बिहार
रक्सौल: विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण केन्द्र स्थापित करने को स्वास्थ्य अधिकारियों और मुखिया के साथ हुई बैठक
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2021 9:23:29 PMरक्सौल। अनिल कुमार। प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर टीकाकरण केन्द्र स्थापित करने को लेकर बीडीओ संदीप सौरभ और कार्यपालक दण्डाधिकारी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य अधिकारियों और मुखिया के साथ हुआ बैठक।
बैठक में रक्सौल प्रखंड के लक्ष्मीपुर, लक्षूमनवा लौकरिया और शहर के हजारीमल हाई स्कुल में टीकाकरण शिविर लगाने की तैयारी पर चर्चा हुआ। बैठक में डा एस के सिंह,लौकरिया के चिकित्सा प्रभारी डा राजेन्द्र प्रसाद,बीएमसी अनिल कुमार और मुखियागण उपस्थित थे।