ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
भारतीय कामगारों को नेपाल में आने जाने पर नेपाल प्रशासन सख्त, सुरक्षाकर्मियों एवं भारतीय नागरिकों के बीच झड़प
By Deshwani | Publish Date: 6/7/2021 12:04:19 AM
भारतीय कामगारों को नेपाल में आने जाने पर नेपाल प्रशासन सख्त, सुरक्षाकर्मियों एवं भारतीय नागरिकों के बीच झड़प

रक्सौल अनिल कुमार। नेपाल में काम करने वाले भारतीय मजदूरों को नेपाल आने जाने पर नेपाल पुलिस प्रशासन द्वारा रोक लगाने और दूर्व्यहार करने के खिलाफ भड़के भारतीय नागरिक। कल रविवार को देर रात नेपाल में कार्यरत भारतीय मजदूरों को  मैत्री पुल पर नेपाल पुलिस द्वारा घंटो रोक गया। जिससे आक्रोशित भारतीय नागरिकों ने भी मैत्री पुल पर आकर नेपाल से आने वाले नेपाली नंबर को रोककर वापस करने लगे। 

 
 
 
 
इसी दौरान दोनो पक्षों के बीच झड़प भी हुआ। वहां तैनात नेपाली  सुरक्षाकर्मियों ने भी भारतीय नागरिकों के साथ मारपीट किया। जिसके बाद भारत के तरफ आने वाले नेपाली नागरिकों के साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया गया। इसी दौरान दोनो के बीच झड़प भी हुआ। देर रात तक यह सिलसिला चला और दोनो तरफ तनाव व्याप्त रहने के कारण सोमवार को सुबह में भी यह सिलसिला जारी रहा।उसके बाद भारतीय नागरिकों द्वारा मैत्री पुल पर चक्का जाम कर घंटो विरोध प्रर्दशन किया गया। इस दौरान नेपाल सरकार मूर्दाबाद, नेपाली प्रसाशन मूर्दाबाद, पुलिस ज्यादती बंद करो आदि का नारा लगाया गया। घटना की सूचना पर हरैया थाना प्रभारी गौतम कुमार,एसएसबी के अधिकारी पहूंच कर नेपाली पुलिस अधिकारियों  से बात चीत कर स्थिति नियंत्रण में लिया गया। 
 
 
 
 
नेपाल पुलिस ने इसके बाद से दुबारा भारतीय लोगों के साथ मारपीट व दूर्व्यहार नही होने देने का आश्वासन दिया जिसके बाद चक्का जाम और विरोध प्रर्दशन समाप्त हुआ। इसके पूर्व में भी टांगा चालक के साथ नेपाली पुलिस द्वारा मारपीट किया था।जिसको लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इस तरह की घटना कई बार हो चूकी है।अक्सर नेपाल में काम करने वाले भारतीय मजदूरों के साथ नेपाल पुलिस द्वारा जुल्म ढ़ाया जाता रहा है। प्रर्दशनकारियों ने कहा कि जब नेपाल सरकार द्वारा नेपाली सीमा को बंद किया गया है तो फिर नेपाली नागरिकों को भारतीय क्षेत्र  में क्यो प्रवेश करने दिया जारहा है और भारतीय  नागरिकों को रोका जा रहा है। सीमा बंद होने पर दोनो तरफ के नागरिकों पर रोक लगाना चाहिए। इस तरह के विवाद से वर्षों पुराना  भारत नेपाल का बेटी रोटी  सम्बंध प्रभावित हो रहा है। 
 
 
 
 
पर्सा जिला नेपाल के डीएम  असमान तमाङ ने बताया कि नेपाल  सरकार द्वारा कोरोना महामारी को लेकर नेपाल के तरफ से सीमा को बंद किया गया है।वैसे में आवागमन गैरकानूनी है।नेपाली नागरिकों के भी आवागमन पर रोक लगा दी गयी है। वही इस बाबत रक्सौल के एसडीएम आरती और एसडीपीओ सागर कुमार के नेतृत्व में एक बैठक हूई जिसमें नेपाली प्रशासन से दोनो तरफ सभी दो पहिया वाहनो के आवागमन की छूट देने  का आग्रह कर सहमति बनाने का प्रस्ताव बैठक मे उपस्थित भारतीय महावाणिज्यदुतावास के कन्सुल जेनरल शैलेन्द्र कुमार के समक्ष रखा गया है। शैलेंद्र कुमार ने इस बाबत नेपाल प्रशासन और सरकार से बात करने का आश्वासन दिया।बैठक मे कार्यपादक दणडाधिकारी संतोष कुमार सिंह,सब रजिष्ट्रार संतोष कुमार,नप के ईओ गौतम आनंद उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS