बिहार
मुफस्सिल थाने की पुलिस ने लूट के मामले में मोतिहारी के भरकुरवा निवासी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2021 11:11:40 AMमोतिहारी। लूट के मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने साजन पासवान उर्फ शाहिल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक लोकलमेड पिस्टल एवं कारतूस भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार साजन पासवान बरकुरवा गांव का निवासी बताया गया है।
मुफस्सिल थाना पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश की निशानदेही पर लूट में प्रयुक्त बाइक की बरामदगी तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी लिए छापेमारी की जा रही है।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश थाना क्षेत्र के बरकुरवा गांव का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी गुरुवार की देर शाम हुई है। उसके पास से एक पिस्टल व एक कारतूस भी बरामद किया गया है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के साथ दारोगा प्रभाकर पाठक, नवीनचंद्र चौधरी, मनीष कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे।