ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
भारतीय इतिहास का काला दिन है 25 जून, प्रेस पर सेंसरशिप लगा और न्यायपालिका का गला घोट दिया गया: पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद
By Deshwani | Publish Date: 25/6/2021 9:43:37 PM
भारतीय इतिहास का काला दिन है 25 जून, प्रेस पर सेंसरशिप लगा और न्यायपालिका का गला घोट दिया गया: पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद

रक्सौल अनिल कुमार। भारतीय इतिहास का काला दिन है  25 जून जिसमें लोकतंत्र की हत्या हुई ,साथ ही देश की जनता की मौलिक अधिकारों का हनन हुआ, प्रेस पर सेंसरशिप लगा और न्यायपालिका का गला घोट दिया गया  उक्त बाते आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आपातकाल पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री श्री नारायण प्रसाद ने कही। उन्होंने कहा कि 25 जून की रात्रि मंत्रिमंडल  के  बिना अनुशंसा लिए राष्ट्रपति से जबरन हस्ताक्षर करवा कर  भारत के लोकतंत्र को समाप्त कर दिया गया ।आज वर्तमान पीढ़ी  उस काल से अनभिज्ञ है जिस काल में हजारों हजारों की मांगे सुनी हो गई ,22  लाख लोगों को जेल में कैद कर दिया गया और  हजारों लोगों को यातना देकर  हत्या कर दी गई। जबरन नसबंदी लागू कर दिया गया। 

 
 
 
 
आज ऐसे लोगों को देश की जनता नकार चुकी है और ऐसे लोग आज कहीं नहीं  हैं।कार्यक्रम संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बरूण सिंह ने किया। वरुण सिंह ने कहा कि आज वर्तमान पीढ़ी को उसे दिन से अवगत कराने के लिए इस संगोष्ठी का आयोजन किया गया है और जो वर्चुअल रूप से पूरे जिले के कार्यकर्त्ता जुड़े हैं और इसका लाभ उठा रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने आपातकाल के दिनों को याद करते हुए अपने अपने कथन से लोगों को अवगत कराया । आपात काल में जेल जाना पड़ा था। 
 
 
 
संगोष्ठी का संचालन करते हुए शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो० डा० अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि आपातकाल भारतीय जनता के लिए यातनाओं का काल है जिसमें हजारों हजार युवकों को मार डाला गया। जिस दल में लोकतन्त्र है ही नहीं ओ लोकतन्त्र की बात क्या करेगा । उन्होंने कहा कि अपातकाल के पाप का परिणाम है कि आज उनका जनाधार समाप्त हो गया। संगोष्ठी का संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुड्डू सिंह ने किया। कार्यक्रम में भाजयुमो के प्रदेश महा मंत्री ई० जितेन्द्र कुमार, जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय भगत, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, गणेश यादव, प्रदीप सर्राफ, राज कुमार गुप्ता, शिवपूजन प्रसाद, विनोद गुप्ता, डा० अनिल कुमार, कन्हैया सर्राफ, उदय कुमार सिंह ,विजय कुशवाहा, मदन पटेल , राहुल मोदनवाल आदि उपस्थित थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS