बिहार
दाह-संस्कार में शामिल होने जा रहे युवक को डुमरियाघाट में गोली मारी, गंभीर स्थिति में मोतिहारी के हर्ष हॉस्पिटल में कराया गया है भर्ती
By Deshwani | Publish Date: 12/6/2021 6:54:56 PMघायल का इलाज करते हर्ष हॉस्पिटल के निदेशक डॉ मनीष कुमार। फोटो- देशवाणी।
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के सेमुआपुर चौक के पास शनिवार की शाम करीब 4 बजे बाइक सवार युवक को गोली मार दी। गोली से घायल कमलेश कुमार को गंभीर स्थिति में शहर के हर्ष हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि बाइक सवार नकाबपोश बदमााशों ने कमलेश को घेरकर गोली दी।
हर्ष अस्पताल में आए परिजन ने बताया कि डुमरियाघाट के सेमुआपुर निवासी चंदेश्वर ठाकुर के पुत्र बाइक से कमलेश कुमार खजुरिया में दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। तभी रास्ते में नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें पीछे से गोली मारी दी है।
हर्ष हॉस्पिटल के निदेशक डॉ मनीष कुमार ने देशवाणी को बताया है कि घायल कमलेश को पीछे से गोली मारी गई है। गोली छाती से होकर बाहर निकल गई है। मरीज होश में हैं। लिहाजा मारीज की स्थिति अभी भी क्रिटिकल है।
क्योंकि गोली लंग्स में लगी और लंग्स में खून भर गया है। खून निकालने के लिए छोटा ड्रेन चेस्ट लगाया गया है। इन्हें इंटेंसिव केयर में रखा गया है। वे खुद मरीज की स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अगले 72 घंटे में मरीज की स्थिति के सुधार का पता चलेगा। समाचार प्रेषण तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। और न ही डुमरियाघाट थाना प्रभारी से ही देशवाणी को बात हो पाई है। इसलिए विस्तृत खबर बातचीत होने के बाद ही पता चलेगी।