ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
मोतिहारी के हंसुआहा गांव में किसान कृष्णा मुखिया की हत्या का मुख्य आरोपित व कई कांडों का वांछित गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 10/6/2021 1:40:01 PM
मोतिहारी के हंसुआहा गांव में किसान कृष्णा मुखिया की हत्या का मुख्य आरोपित व कई कांडों का वांछित गिरफ्तार

आरोपित धर्मेंद्र मुखिया। फोटो- देशवाणी।

मोतिहारी। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने किसान कृष्णा मुखिया की हत्या के आरोपित धर्मेन्द्र मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्वी चम्पारण के एसपी नवीन चन्द्र झा ने धर्मेन्द्र मुखिया के गिरफ्तारी की जानकारी दी है।

 

एसपी श्री झा ने बताया है कि गिरफ्तार धर्मेन्द्र मुखिया उर्फ  पप्पू मुखिया पर मुफस्सिल थाना कांड संख्या 25/ 21 धारा 302/ 34 दर्ज है। वह इस कांड का मुख्या आरोपित है।  इसपर 27 आर्म्स एक्ट मामले दर्ज हैं। यह मुफस्सिल थाने के हसुआहा गांव का निवासी है।


 हसुआहा गांव में इसी वर्ष बीते 12 जनवरी, मंगलवार रात सो रहे किसान कृष्णा मुखिया (47) की गोली मार हत्या कर दी गयी थी। किसान की पत्नी राधिका देवी के बयान पर मुफस्सिल थाने में सात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गयी थी। मामले में मृतक के भाई ने भी एफआईआर दर्ज करायी थी। जिसमें धर्मेन्द्र मुखिया सहित 7 लोगों को आरोपित किया गया था।
 
 
किसान कृष्णा मुखिया के छोटा भाई पीडीएस दुकानदार बीरेन्द्र मुखिया के बयान पर गगनदेव मुखिया, पप्पु मुखिया उर्फ धर्मेन्द्र , शशि मुखिया, राकेश मुखिया व परवेश मुखिया को आरोपित किया गया है। उसका आरोप है कि आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और घर से दस हजार रुपये का ड्राफ्ट छीन लिये थे।


राधिका देवी ने आवेदन में कहा बताया था कि वह अपने पति के साथ सोयी थी। 12 जनवरी की देर रात आरोपितों ने धावा बोला। उसकी नींद खुली तो वह बाहर निकली। आरोपित उसके पति को खोज रहे थे। पति सोये हुये थे। इसी दौरान आरोपितों ने उनके पति के सीने में गोली मार दी। वह चिल्लाने लगी तो उसे पकड़ लिया गया। गोली मारने के बाद आरोपित फरार हो गए। आसपास के लोग वहां पहुंचे। इलाज के लिए उनके पति को सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS