बिहार
मोतिहारी स्टेट बैंक एडीबी शाखा से सदर अस्पतालकर्मी का 90 हजार रुपये डबलर गिरोह ने उड़ाए, 2 लाख का लालच देकर कागज की गड्डियां थमाई
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2021 11:20:15 PMमोतिहारी। शहर स्थित बैंक की शाखाओं में नोट डबलर गिरोह काफी सक्रिय हो गए हैं। राजेन्द्र नगर भवन स्थित स्टेट बैंक की एडीबी शाखा में एक स्वथ्यकर्मी व उनक पुत्र को नोट डबलर गिरोह के सदस्यों ने उनके 90 हजार रुपए उड़ा लिए। उसके बदले उन्हें 2 लाख रुपया कह कागज की गड्डियां थमा दिए।
नगर थाना में इस संबंध में स्वाथ्यकर्मी पुण्यदेव राम के पुत्र ने अभिषेक कुमार ने शिकायत दर्ज करायी है। बताया गया है कि नोट डबलर गिरोह के सदस्यों ने कागज का बंडल थमा दिया। बताया कि इसमें दो लाख रुपये हैं। इसके बदले आप अपना 90 हजार रुपए दे दीजिए। इस चकमे में आकर उन्होंने अपना 90 हजार रुपए गिरोह को थमा दिया। और उसके बदले कपड़ों में लिपटा नकली नोट का बंडल ले लिए। बाद में देखा तो पता चला कि रुपयों के बदले के कागजों का बंडल था।