बिहार
तृप्ति गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया रक्सौल का मान
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2021 10:36:49 PMरक्सौल। अनिल कुमार। रक्सौल का मान फिर एक बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है। यह कारनामा एक प्रतिभाशाली बेटी ने की है। जिसने साबित किया कि हमारी लड़कियाँ लड़को से कम नही।समाज सेवी, दानवीर स्व.देवनारायण शास्त्री के छोटे सुपुत्र प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं समाजसेवी लायन राजू कुमार गुप्ता की प्रतिभावान बड़ी सुपुत्री तृप्ति गुप्ता ने अमेरिका के "इंडियाना यूनिवर्सिटी" से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ साथ अब साइंटिस्ट पद पर विराजमान होकर अपने परिजनों के साथ-साथ देश राज्य एवं निवास स्थान रक्सौल का नाम रौशन किया है।
जिससे परिवारिक सदस्यों सहित मित्रों एवं नगरवासियों में काफी प्रसन्नता हैं। इस सफलता पर लायन सदस्य ने इस बिटिया के उज्जवल भविष्य की असीम कामना किया है। उक्त जानकारी शम्भु प्रसाद चौरसिया,मिडिया प्रभारी, लायंस क्लब ऑफ रक्सौल ने दिया है।