ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
पूर्वी चम्पारण की सभी पंचायतों के प्रत्येक परिवार को बांटे जा रहे 6-6 निःशुल्क मास्क, जीविका की दीदियां तैयार कर रहीं डबल लेयर मास्क
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2021 11:00:00 PM
पूर्वी चम्पारण की सभी पंचायतों के प्रत्येक परिवार को बांटे जा रहे 6-6 निःशुल्क मास्क, जीविका की दीदियां तैयार कर रहीं डबल लेयर मास्क

मोतिहारी। कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए पूर्वी चम्पारण जिला प्रशासन अनेक कदम उठा रहा है।  सरकार के दिशा निर्देश के आलोक में हर एक पंचायतों के प्रत्येक परिवार को 6-6 मास्क  वितरण किया जा रहा है। मास्क की खरीदारी जीविका दीदियों से किया जा रहा है। जिससे कि जीविका समूह की आय में वृद्धि भी हो रही है। 


जीविका दीदियों द्वारा बड़े पैमाने पर डबल लेयर मास्क तैयार किया जा रहा है।

जिलान्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र में सभी परिवारों के बीच प्रति परिवार 6-6 मास्क निःशुल्क वितरण हेतु ग्राम पंचायत  के सचिव  के द्वारा किया जा रहा है। 
 जीविका समूह द्वारा अभी तक 79675 मास्क  बनाया गया है। अभी तक 7023 परिवारों के बीच 42138 मास्क का वितरण किया गया है।वितरण अभी जारी है। 

जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,  अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी,द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में  मास्क वितरण को सुनिश्चित कराया जा रहा है। 

जिला प्रशासन आम लोगों के सहयोग के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। 

जिला प्रशासन सभी जिलेवासियों से अपील करता है कि हमेशा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें,  मास्क का उपयोग करें, भीड़-भाड़ वाली स्थान से बचें। 
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें एवम अपना तथा अपने परिवार का ख्याल रखें.।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS