ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
मोतिहारी के मजुराहां में सरपंच पति की हत्या के बाद बवाल, कचहरी चौक जाम, चीनी मिल क्वार्टर निवासी सहित तीन गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2021 10:13:05 AM
मोतिहारी के मजुराहां में सरपंच पति की हत्या के बाद बवाल, कचहरी चौक जाम, चीनी मिल क्वार्टर निवासी सहित तीन गिरफ्तार

मोतिहारी। शहर से सटे मोतिहारी सेंट्रल जेल के पीछे मजुराहां में सरपंच पति की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने सोमवार की सुबह कचहरी चौक को जाम कर दिया है। परिजन ने सात लोगों को आरोपित किया है। जिसमें छोटा बरियारपुर, चीनी मिल इंजीनिर्स क्वार्टर निवासी एक व्यक्ति सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लिहाजा गिरफ्तारी की खबर सूत्रों से मिली है। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जमीन कारोबार को लेकर यह हत्या की गई गई है।


बीती रविवार की रात सरपंच पति चन्द्र प्रकाश पटेल की गोलीमार कर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि उनकी बेटी की शादी इसी महीने 27 तारीख को होने वाली थी। जिसकी तैयारी व कार्ड बांटने में वे लगे थे। बीती रात वे शहर से सेंट्रल जेल के पीछे वाले रास्ते से गांव लौट रहे थे। डीएसपी आवास गार्ड क्वार्टर के पीछे घात लगाए अपराधियों ने उन्हें घेर कर गोली मार दी। बताया गया है कि उन्हें तीन गोलियां लगी हैं।

घटना के आधे घंटे बाद हो सकी पहचान-

 घटना स्थानीय होमगार्ड कमांडेंट के आवास के नजदीक की है। सदर डीएसपी अरुण कुमार गुप्त का कहना है कि होमगार्ड कमांडेंट के आवास का कर्मी आवाज सुन कर जैसे ही बाहर निकला, उसने युवक को सड़क पर गिरा देखा। वहीं गोली किसने मारी यह कोई नहीं देख सका। गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी युवक ने उसे अपना घर मजूराहां बताया। इससे आगे वह कुछ भी नहीं बता सके। 

बाद में उनकी पहचान हरदिया पंचायत की सरपंच संजू देवी के पति मजूराहा वार्ड नम्बर-4 निवासी चंद्र प्रकाश पटेल के रूप में की गई।

नगर पुलिस की गश्ती गाड़ी के सहयोग से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर सरपंच पति की बाइक व हेलमेट भी गिरी है। वहां से पुलिस ने मोबाइल बरामद की। आधे घंटे तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। उसके सेलफोन नम्बर से परिजनों को सूचना दी गयी। सदर अस्पताल में उसके परिजनों के पहुंचते ही शव की पहचान की गयी। परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर अस्पताल में नगर, मुफस्सिल, रघुनाथपुर एसएचओ व पुलिस की सर्विलांस टीम पहुंच गई थी। परिजनों के संदेह के आधार पर छापेमारी भी शुरू हो की गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि वे जमीन का कारोबार भी करते थे। इसलिए पुलिस इस एंगल पर भी हत्यारों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

शहर से काम कर घर वापस लौटने के दौरान घटना हुई। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि बदमाश भी बाइक से थे।

7 नामजद, तीन आरोपित हुए गिरफ्तार-

आज दोपहर बाद मृतक के पुत्र चन्द्र प्रकाश पटेल के पुत्र अभिषेक कुमार पटेल ने नगर थाने में हत्या को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें मुखिया के पति अजमुद्दीन मियां व मुखिया के पुत्र सहित 7 लोगों को हत्या में शामिल होने की बात कही है। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विजय कुमार राय के अनुसार 7 आरोपितों में से पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक छोटो बरियारपुर हवाई अड्डा के निकट चीनी मिल इंजीनियर्स क्वार्टर निवासी आशा सिह उर्फ जटाशंकर सिंह व दो अन्य मजुराहां के निवासी है।

गिरफ्तार किए गए-

1 आशा सिंह- छोटा बरियारपुर, चीनी मिल इंजीनियर्स क्वार्टर, मोतिहारी, 

2 मो मुस्लिम- मजुराहां, रघुनाथपुर ओपी, मोतिहारी

3 शेख सनाउल्लाह- मजुराहां, रघुनाथपुर ओपी, मोतिहारी

 

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS