ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नेपाल से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में कानेडियन महिला को किया गया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2021 7:05:29 PM
नेपाल से भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में कानेडियन महिला को किया गया गिरफ्तार

रक्सौल अनिल कुमार। बिना वीजा के अवैध रूप से नेपाल से भारत मे प्रवेश करने के आरोप में आव्रजन अधिकारियों के सूचना पर रामगढ़वा थाना ने रामगढ़वा से कानेडियन महिला को गिरफ्तार किया। 

 
 
 
 
इसकी पुष्टि करते हुए रक्सौल के नगर थानाध्यक्ष शशीभुषण ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार विदेशी महिला विल्लिअम्स रेबेका जो कि कानाडा के 1680 सेन्ट्रल स्टेट क्लारमोन्ट ओटारिया  की निवासी है। जिसका पासपोर्ट नंबर AB441327 है। जो 17 मार्च 2017 को जारी हुआ है और 17 मार्च 2022 तक उसका वेलिडिटी है। उक्त महिला 31 मार्च 2021 को वीरगंज (नेपाल)से रक्सौल के रास्ते तीन बजे भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया।जिसे आव्रजन अधिकारियों ने रोका मगर वो महिला रुकी नही और बाटा चौक पर पहूंच कर स्टेट बस जो बेतिया के लिए जा रही थी उसमे सवार होकर चल दी।
 
 
 
 
जिसके बाद आव्रजन अधिकारियों ने रामगढ़वा थाना को सूचना देकर बस से उक्त महिला को नियंत्रण मे लेकर आव्रजन कार्यालय रक्सौल लाकर पूछताछ किया तो उसके पास भारत प्रवेश करने और भारत मे रहने के लिए वीजा नही था। जिसके आरोप मे उसे गिरफ्तार कर हरैया थानाध्यक्ष गौतम कुमार को सौंपा।  
 
 
 
 
उक्त महिला के पास से  एक आईफोन और दो एनसेल कम्पनी का नेपाली सीम,  एक ओंटारियो हेल्थ कार्ड जिसका नंबर है 8229832436एन जी, एक सीआईबीसी डेबिट कार्ड जिसका वीजा नंबर  4506445653485985, एक पीस सीआईबीसी कार्ड जिसका वीजा नंबर 4502310045252531 है,एक ड्राइविंग लाइसेंस जिसका नम्बर है डब्लू 43656456955522,रक्सौल से बेतिया का एक टिकट,एक पीस स्पाट  कैमरा,हैण्डी रेकार्डर कैमरा,सिंगल युज कैमरा, 190 रुपए भारतीय मूद्रा और एकहैण्ड बैग बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त  नेपाल के आव्रजन कार्यालय द्वारा  29  मार्च 2021 को जारी वीजा भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार महिला को मोतिहारी स्थित न्यायिक हिरासत मे भेजा गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS