मोतिहारी के पंचमंदिर शहनाई विवाह भवन में समारोह के दौरान मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, नगर इंस्पेक्टर सहित कई घायल, पड़ोसी गिरफ्तार
मोतिहारी। शहर के पंचमंदिर रोड स्थित शहनाई विवाह भवन में शुक्रवार की देर रात रिंग सिरोमनी के दौरान महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना हुई।
सूचना पर पहुंची नगर पुलिस पर भी हमला किया गया। जिसमें नगर इंस्टपेक्टर विजय कुमार राय सहित कई घायल हो गए। हमले के लिए विवाह भवन के बगल में रहने वालाें को आरोपित किया गया है।
वहीं पुलिस ने पड़ोसी राजा सिंह की मां संगीता सिंह के साथ विश्वजीत कुमार, मुन्ना कुमार व मलिंद दत्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चार इनके अलावा राजा सिंह व खुशबू कुमारी व अन्य 14-15 अज्ञात को इस हमले के लिए जिम्मेदार बताते हुए नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
गिरफ्तार किए गए-
1 विश्वजीत कुमार
2. मुन्ना सिंह
3. मिलिंद दत्त
4. संगीता सिंह
वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से दो अपाची बाइक, एक पल्सर व एक स्कॉर्पियो को जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब साढ़े 10 बजे शहनाई विवाह भवन में रिंग सिरोमनी के दौरान महिला गेस्ट के साथ दुर्व्यहार व मारपीट की घटना के बाद नगर थाना की पुलिस पहुंची थी। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर पहुंची पुलिस पर पड़ोस के राजा सिंह व उसके परिवार के लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।
इस हमले में नगर इंस्पेक्टर विजय कुमार राय, चालक अजय व सिपाही शशिकांत सिंह घायल हो गए। सूचना पर अन्य थानों की पहुंची तब मामला काबू में आया। तब पुलिस ने वहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि दो अन्य व 14-15 अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई।