बिहार
मोतिहारी सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजन ने किया हंगामा, चिकित्सकों व नर्सो पर अनदेखी का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 28/2/2021 11:00:00 PMमोतिहारी। सदर अस्पताल मोतिहारी में प्रसव के लिए लाई गई महिला की रविवार की सुबह एक नवजात को जन्म देने के बाद मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजन ने सदर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। महिला को शनिवार की रात भर्ती कराया गया था।
परिजन का कहना है कि चिकित्सक व नर्स प्रसूति महिला को देखने तक नहीं आए। आज सुबह लेबर पेन होने के बाद महिला ने नवजात को जन्म दिया और दम तोड़ दिए।
परिजन ने बताया कि शनिवार की रात 11 बजे मुफस्सिल थाना के मधुबनीघाट वार्ड 15 निवासी सबिता देवी 25 वर्ष को भर्ती कराया गया। रात से ही किसी नर्स व चिकित्सक ने महिला की देखरेख नहीं की। आज सुबह उसने एक बच्चे को जन्म दिया और देखरेख के बिना उनकी जान चली गई।
बताया कि सबिता देवी ने रूपेश सहनी को जन्म दिया था। पांच वर्ष बाद आज भी उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन चिकित्सकों व अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण वे खुद इस दुनिया से चली गई।