बिहार
मोतिहारी के पताही में शराब पीकर फायरिंग करने के आरोप में चकिया निवासी चार गिरफ्तार, लाइसेंसी व अवैध लोकल मेड पिस्टल, टाटा सफारी व 57 हजार रुपए जब्त
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2021 11:00:00 PMमोतिहारी। पूर्वी चम्पारण के पताही छोटका बलुआ गांव में पुलिस ने चकिया निवासी चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि चारो नशे की हालत में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर रहे थे। इनके पास से दो लाइसेंसी पिस्टल, एक अवैध लोकलमेड पिस्टल, एक मैगजिन, 8 कारतूस व 5 खोखा के साथ 57 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। साथ ही इनकी टाटा सफारी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।
गिरफ्तार किए गए-
1. गोविन्द्र कुमार- ओझा टोला, चकिया
2. अविनाश कुमार- बड़ा चकिया
3. आदित्य कुमार- कुंअवा, चकिया
4. साेनू आलम- अहिरौलिया, चकिया
बताया जा रहा है कि छोटका बलुआ गांव में गोविन्द कुमार व आदित्या कुमार की ससुराल हैं। जहां ये चारो आए थे। पुलिस ने इन्हें शराब पीकर फायरिंग करने व दहशत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। जबकि अवैध लोकलमेड पिस्टल बरामद होने पर आपराधिक मामला भी दर्ज किया है।