बिहार
मोतिहारी: किसान कानून के विरोध में भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी का धरना
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2021 8:54:27 PMमोतिहारी/पताही। माधुरी रंजन। पताही प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को किसान कानून के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन का नेतृत्व अखिलेश कुमार ने किया। धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अगर देश में किसान कानून लागू हो गया तो किसानों का जमीन बड़े-बड़े उद्योगपति के हाथों में चला जाएगा और फसल का सही कीमत किसानों को नहीं मिल पाएगा इसलिए सरकार किसान कानून में संशोधन करें। जिससे किसान के आने वाली पीढ़ी को किसी प्रकार का परेशानी का सामना नहीं करना पड़ सके।
उन लोगों द्वारा एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी रितु रंजन को भी सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में मजहर आलम, नारायण राउत,समी उल्लाह,खिशिदा खातूण, सरोज पासवान, मोहन दास, भौला मंडल, रामसकल राम आदि उपस्थित रहे।